Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-Jul-2026

1. भारी बारिश में हादसे से बाल-बाल बचे उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया के बेटे और अभिनेता क्षितिज ढोलकिया एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। भारी बारिश के दौरान उनकी पार्किंग में खड़ी कार पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय क्षितिज कार के अंदर मौजूद नहीं थे और किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए जिनमें फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम पेड़ हटाते हुए नजर आई। 2. पीएम मोदी के हमशक्ल को देखकर चौंकीं ईशा मालवीय वीडियो हुआ वायरल अभिनेत्री और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल से हुई। उन्हें देखते ही ईशा एक पल के लिए असली प्रधानमंत्री समझ बैठीं और मुस्कुराते हुए बोलीं ओह मोदी जी! इसके बाद उन्होंने हमशक्ल से हाथ मिलाया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान वहां मौजूद लोग और पैपराजी भी हंसी नहीं रोक सके। 3. ZARA की होम डिलीवरी से नाराज हुईं तृषा कृष्णन सोशल मीडिया पर जताई शिकायत अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने कपड़ों के ब्रांड ZARA की होम डिलीवरी सेवा पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दावा किया कि लगातार तीसरी बार उन्हें ऐसे कपड़े मिले जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी। तृषा ने कंपनी से अपील की कि डिलीवरी से पहले कपड़ों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की ठीक से जांच की जाए। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 4. आमिर खान की शादी में नहीं मिला फोगाट परिवार को न्योता बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इस बार फोगाट परिवार को शादी का निमंत्रण नहीं मिला है। दंगल फिल्म के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि आमिर के किसी निजी समारोह में फोगाट परिवार शामिल नहीं होगा। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट और उनकी बेटी गीता फोगाट ने बताया कि पहले आमिर उनके पारिवारिक आयोजनों में शामिल हो चुके हैं और उन्होंने अपनी बेटी इरा खान की शादी तथा जन्मदिन समारोह में भी फोगाट परिवार को आमंत्रित किया था। 5. विक्रम भट्ट बोले- हिट का श्रेय स्टार्स को फ्लॉप का दोष डायरेक्टर को फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि जब कोई फिल्म हिट होती है तो उसका पूरा श्रेय स्टार्स को मिलता है लेकिन फ्लॉप होने पर सबसे पहले निर्देशक को जिम्मेदार ठहराया जाता है। विक्रम भट्ट ने कहा हमें फ्लॉप फिल्मों की लाश उठाने के पैसे दिए जाते हैं। चार दशक लंबे करियर के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए सफलता से ज्यादा अपने सिद्धांतों पर कायम रहना जरूरी होता है।