Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Jun-2026

उत्तराखंड में निहंगों का बवाल फिलहाल तो शांत हो गया है।आधी रात को काफी समझाइश के बाद करीब 20 से 25 निहंग वापस लौट गए लेकिन कुछ निहंग के देहरादून में मौजूद होने के समाचार है। ये सभी चार गिरफ्तार निहंगों की रिहाई की मांग पर अड़े थे। आपको बता दें पंजाब के कुछ निहंग सिखों ने विकासनगर-कुल्हाल बॉर्डर पर जमकर बवाल काटा। वे गुरुवार को जबरन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में घुस गए ये निहंग कर्णप्रयाग में कुछ दिन पहले हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े थे। उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर रोकने की कोशिश की लेकिन वे बेरिकेड्स तोड़कर देहरादून में घुस गए। हालांकि उनको समझाकर वापस भेज दिया गया है लेकिन कुछ नाराज निहंग अभी भी देहरादून स्थित गुरुद्वारों में शरण लेने के समाचार मिल रहे है । बीती देर रात उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंगों और पुलिस के बीच में टकराव देखने को मिला। जिसके बाद अधिकांश निहंगों को प्रशासन व पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से वापस पोंटा साहिब भिजवाया गया। हालांकि कुछ निहंग शहर के भीतर भी पहुंचे। रेसकोर्स गुरुद्वारे पर भी निहंगों का एक जत्था वहां पहुंचा जिसको लेकर रेसकोर्स गुरुद्वारे के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी ने बताया कि देर रात इन निहंगों का जत्था पहुंचा। लेकिन पूरे शांतिपूर्वक तरीके से उनको गुरुद्वारे में लंगर करवाया गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन जिलाधिकारी भी गुरुद्वारा पहुंचे और पुरी स्थिति को बताते हुए उन्हें वापस जाने को कहा गया। इसके बाद तुरंत ही निहंग का जत्था वापस चला गया। देहरादून में ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए परिषद के उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी जोत सिंह बिष्ट ने नारी निकेतन साधुराम इंटर कॉलेज परिसर और कोरोनेशन अस्पताल की बहुमंजिला पार्किंग का जायजा लिया। उन्होंने तीनों निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर दी गई हैं। इस दौरान उन्होंने साधुराम इंटर कॉलेज में भीख मांगने वाले और वंचित बच्चों के लिए शुरू किए गए नवाचार कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विज्ञान कंप्यूटर संगीत और नृत्य जैसी गतिविधियों से बच्चों को जोड़ने का यह प्रयास उनके भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच शुक्रवार को पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य बनी हुई है। प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को उत्तराखंड की प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन एवं कार्यशाला ब्रेन 3.0 (बूस्टिंग रिसर्च एकेडमिक इनोवेशन एंड नेटवर्किंग) का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रो. ए.के. मुखोपाध्याय को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर विश्वविद्यालय को हरित क्रांति की पावन भूमि बताते हुए कहा कि देश आज 377 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर रहा है और चावल उत्पादन में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तराखंड के दौरे पर रहे। अपने इस दौरे की शुरुआत उन्होंने पंतनगर से की जहाँ वे सबसे पहले पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंचे।यहाँ केंद्रीय मंत्री ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनसे सीधा साक्षात्कार किया। और युवाओं के लिए पंतनगर यूनिवर्सिटी में 6.37 करोड़ की लागत से उद्यमिता विकास प्रशिक्षण भवन और सितारगंज केंद्रीय कारागार के लिए 53.47 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इसके बाद खेत बचाओ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री खुद खेतों में उतरे और अपने हाथों से धान की रोपाई कर किसानों का हौसला बढ़ाया।