1. आपातकाल पर भाजपा का हमला भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि 25 जून को संविधान हत्या दिवस और 26 जून को आपातकाल स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 28 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। 2. UCC पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने इसे भाजपा का राजनीतिक एजेंडा बताया जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि UCC पर उच्चस्तरीय समिति सभी वर्गों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी और इससे आदिवासी समाज पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। 3. कांग्रेस शिविर से भाजपा का BP बढ़ेगा: भगत पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती से भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपना BP चेक करवा लेना चाहिए क्योंकि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। 4. 3.5 लाख की DAP खाद जब्त गरियाबंद-उड़ीसा सीमा पर देवभोग पुलिस ने 280 बोरी डीएपी खाद से भरा मेटाडोर जब्त किया है। करीब 3.5 लाख रुपये की खाद अवैध रूप से उड़ीसा से लाई जा रही थी। पुलिस ने खाद और वाहन को जब्त कर जांच के लिए कृषि विभाग को सौंप दिया है। 5. खाद संकट पर सरकार पर बरसे अमरजीत भगत पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने खाद-बीज की कमी और कथित कालाबाजारी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद बीज और पानी नहीं मिल रहा है तथा सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।