इंदौर में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर 200 रुपए का नकली नोट चलाने का मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट संचालक की सतर्कता से आरोपी युवक पकड़ा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से करीब 44 हजार रुपए के नकली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली प्रिंटिंग मशीन बरामद की गई है। बीजेपी के 7 लाख वर्कर्स की होगी ऑनलाइन परीक्षा बीजेपी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चरण बद्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रही है। जिला और मंडल स्तर पर बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग पूरे हो चुके हैं। अब बीजेपी बूथ और मंडल के मोर्चा की टीम में शामिल करीब 7 लाख वर्कर्स को डिजिटल लर्निंग सिखाने जा रही है। 3 करोड़ की सड़क हाथों से उखड़ रही VIDEO मुरैना के पोरसा क्षेत्र में हुसैनपुरा से माधोपुरा तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क बनाई जा रही है। लेकिन निर्माण के दौरान ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। उनका कहना है कि सड़क हाथ और पैर से उखड़ रही वही ठेकेदार का कहना है कि कम्पटीशन में ज्यादा बचत नहीं होती और सब इंजीनियर बोले की सब ठीक है हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया 3 की मौत मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार रात ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में 10 से अधिक लोग आ गए। इनमें 3 की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। भोपाल में टाइगर का मूवमेंट दंपती की जान बची भोपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में टाइगर की मूवमेंट देखी गई है। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को टाइगर दिखाई दिया। एक दंपती के बेहद करीब तक टाइगर पहुंच गया था। महिला के शोर मचाने पर बाघ झाड़ियों में चला गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू कर दी। शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्मविरोध पर दी धमकी ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।