Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Jun-2026

LPG टैंकर टोल से टकराया धमाके के बाद आग लगी यूपी के कौशांबी में शुक्रवार सुबह 7 बजे LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। इसके बाद तेज धमाका हुआ। फिर आग लग गई। हादसे में 5 टोल कर्मचारी झुलस गए। टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई। 2 किमी दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। झुलसे हुए कर्मचारी सड़क पर तड़पते दिखाई दिए। आग की लपटें देखकर टोल के दोनों तरफ बस और कारों की लंबी लाइन लग गई। अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा 8 लोगों की मौत रामगढ़: बीती रात रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास कोयला लदे एक ट्रक ने एक सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के वक्त वाहन में आठ लोग सवार थे जिनमें से सात की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई थी. वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को रांची के रिम्स (RIMS) में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इसकी पुष्टि मृतक के रिश्तेदार ने की है. पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल हाल ही में शिवसेना (UBT) छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए मुंबई नॉर्थ-ईस्ट से सांसद संजय दीना पाटिल पर पत्रकारों को धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। पत्रकार संजय दीना पाटिल से शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत द्वारा मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे गए पत्र और उनकी पार्षद बेटी राजुल पाटिल के उद्धव ठाकरे के साथ बने रहने के फैसले पर प्रतिक्रिया लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पाटिल कथित तौर पर भड़क गए और पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकी दी। वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो भूकंप में अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 4300 से ज्यादा लोग घायल हैं। वेनेजुएला में बुधवार यानी 25 जून को साल 1821 के काराबोबो युद्ध की याद में राष्ट्रीय अवकाश था। इसलिए ज्यादातर लोग घरों में थे और फीफा वर्ल्ड कप मैच देख रहे थे। इससे मलबे में दबने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है। ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हुए हमले में साथ देने वाले NATO मेंबर देशों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोशल मीडिया पर कहा कि NATO चीफ मार्क रूट ने खुद माना है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था।