Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Jun-2026

शाहरुख खान ने दिखाई अपनी बिना कपड़ों की तस्वीर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं। उनकी पहली फिल्म दीवाना 34 साल पहले आज के ही दिन 26 जून को रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर शाहरुख खान मंगलूरु के एक इवेंट का हिस्सा बने जहां आइकॉनिक पोज हिट गानों में डांस करते हुए एक्टर ने मंगलूरु की बचपन की याद पर भी बात की है। इस दौरान एक्टर ने कन्नड़ में फैंस से बात कर हर किसी का ध्यान खींच लिया। शाहरुख खान इस इवेंट में बचपन की एक तस्वीर लेकर पहुंचे थे। इवेंट के बीच उन्होंने जेब में रखी वो तस्वीर निकालकर ऑडियंस को दिखाई जो उनके अनुसार उनके बचपन की इकलौती तस्वीर है। शाहरुख ने तस्वीर दिखाते हुए कहा ‘भले ही इस समय यह तस्वीर थोड़ी अटपटी लगे क्योंकि मैं इसमें बिना कपड़ों के हूं। ये मेरे पास मेरे बचपन की इकलौती तस्वीर है जो मंगलूरु में ली गई थी। मैं बिना कपड़ों के बाल्टी में हूं।’ पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट जल्द ही बॉयफ्रेंड फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्से से शादी करने वाली हैं। शादी को प्राइवेट रखने की कोशिश जारी है जिसके तहत प्री-वेडिंग इवेंट में आने वाले मेहमानों को भी वेन्यू की जानकारी नहीं दी जा रही है। वेडिंग डेट पर भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच कपल की टीम ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कें बंद करने की अनुमति मांगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल की शादी 3-5 जुलाई के आसपास हो सकती है जिसमें हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हो सकते हैं। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ओ मेरे बलम’ आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सुनाई दी इसकी धुन ने दर्शकों का ध्यान खींचा था जिसके बाद इसके पूरे गाने का इंतजार किया जा रहा था। अब मेकर्स ने यह गाना रिलीज कर दिया है।फिल्म के ट्रेलर में एक्शन कॉमेडी और बड़ी स्टारकास्ट के साथ ‘ओ मेरे बलम’ की छोटी-सी झलक भी दिखाई गई थी। ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ जैसे गाने के मुकाबले ‘ओ मेरे बलम’ एक सॉफ्ट और सुरीला गाना है।