Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Jun-2026

भ्रष्टाचार में गले तक डूबी भ्रष्ट भाजपा व्यवस्था का नतीजा नीट पेपर लीक: कांग्रेस टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा तक बढ़ाने की उठी मांग ब्रेक फेल ट्रक खड़ी कार पर चढ़ा शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे सांसद बंटी साहू अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी की दबिश 500 किलो महुआ लाहन नष्ट राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि पेपर लीक की लगातार घटनाओं ने देश की परीक्षा प्रणाली की साख को गहरा आघात पहुंचाया है और मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में डाल दिया है। वहीं जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के कई विधायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के वीआईपी कक्ष में शुक्रवार को स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक सांसद प्रतिनिधि एवं जोनल रेलवे सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें मंडला पैसेंजर में अतिरिक्त कोच जोड़ने दिव्यांग बुजुर्ग एवं महिलाओं के लिए बैटरी कार सेवा शुरू करने पेंचवेली एक्सप्रेस में 2एसी-3एसी कोच लगाने पातालकोट एक्सप्रेस में पैंट्री कार की सुविधा तथा टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का विस्तार छिंदवाड़ा तक करने की मांग प्रमुख रही। छिन्दवाड़ा के चांद में मेन रोड पर शुक्रवार को ब्रेक फेल होने से ओवरलोड यूरिया से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ी एक कार में जा घुसा। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चांद क्षेत्र में अव्यवस्थित ढंग से वाहनों की पार्किंग के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सुंदर देवरे नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर मारुति महाकाल मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सांसद बंटी विवेक साहू ने पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से मंदिर परिसर में प्रोफाइल शीट लगाने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। महोत्सव का समापन शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं शाम 5 बजे से आयोजित भंडारे के साथ होगा। अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी की दबिश 500 किलो महुआ लाहन नष्ट पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जिले के ग्राम घोघरी और चिरकुटाघोंदी में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हाथ भट्टी शराब बनाने के लिए रखे करीब 500 किलो महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए। दोहरी मार खटिया पर गर्भवती एंबुलेंस न मिली नदी पार कर पहुंची अस्पताल अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम हथोड़ा के लोहरी मोहल्ला में सड़क और पुल के अभाव ने एक गर्भवती महिला को दोहरी परेशानी झेलने पर मजबूर कर दिया। प्रसव पीड़ा के दौरान समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची जिससे महिला की घर पर ही डिलीवरी हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जच्चा-बच्चा की बिगड़ती हालत को देखते हुए महिला को खटिया पर लिटाकर नदी पार कराई और फिर मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।ग्रामीणों का आरोप है कि लोहरी मोहल्ले तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी पड़ती है लेकिन वर्षों से पुलिया और सड़क निर्माण की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब 20 परिवारों वाले इस मोहल्ले में न एंबुलेंस पहुंच पाती है और न ही अन्य वाहन। बरसात में स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुलिया और सड़क निर्माण की मांग की है। मोहर्रम के अवसर पर शहर में यादें हुसैन कमेटी के नेतृत्व में ताजियों का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में छोटा इमामबाड़ा और बड़ा इमामबाड़ा के ताजियों के साथ शहर के सभी ताजियादार शामिल हुए। जुलूस छोटा इमामबाड़ा से शुरू होकर बड़ा इमामबाड़ा छोटी बाज़ार होते हुए कर्बला चौक पहुंचा। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोगों ने ताजियों का स्वागत किया और लोगों ने शरबत व पेयजल की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की। जुलूस के दौरान या हुसैन के नारों से माहौल गूंज उठा। युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ों के करतब भी प्रस्तुत किए जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्ग के दोनों ओर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस जुलूस ने शहर में आपसी भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया।