Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Jun-2026

निर्मला सप्रे के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे नेता प्रतिपक्ष सागर के बीना से विधायक निर्मला सप्रे के कथित दलबदल मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हाईकोर्ट ने स्पीकर को निर्णय लेने का निर्देश देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार को बचाने के लिए स्पीकर ने दलबदल याचिका पर महीनों से फैसला लंबित रखा है। अब कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जल्द विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करेगी। मुरैना में 3 करोड़ की सड़क हाथ लगाते ही उखड़ी मुरैना में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। सड़क हाथ लगाते ही उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर शिकायत की। ठेकेदार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा में ज्यादा बचत नहीं होती जबकि सब-इंजीनियर ने सड़क निर्माण को सही बताया। मामले की जांच की जा रही है। रुक जाओ तहसीलदार वरना गोली मार दूंगा शिवपुरी में अवैध मिट्‌टी उत्खनन रोकने पहुंचे तहसीलदार को माफिया ने गोली मारने की धमकी दे डाली। कहा- मारकर जेल चला जाऊंगा। बेटे को बंदूक लाने के लिए आवाज लगाई।मामला बदरवास तहसील के सड़बूड़ गांव में गुरुवार दोपहर का है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। पुलिस ने धमकी देने वाले जयमंडल यादव उसके पिता लाखन यादव और बेटे विकुल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मीसाबंदियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बराबर किया जाए राजधानी भोपाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान सम्मान देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की यह मांग है कि उन्हें भी स्वतंत्रता सेनानियों के बराबर कर दो। लेकिन यह मुख्यमंत्री के हाथ का काम नहीं हैं। इन्हें केन्द्र से पूछना होगा। इसीलिए मैं कैलाश सोनी से कहूंगा कि आप केन्द्र को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए अपना आखेट वहां से शुरु करो। उज्जैन में बीच बाजार युवती पर 14 बार चाकू से हमला उज्जैन में कंप्यूटर ऑपरेटर युवती पर बीच बाजार युवक ने ताबड़तोड़ 14 बार चाकू से हमला कर दिया। घटना CCTV में कैद हुई। युवती ड्यूटी पर जा रही थी तभी आरोपी ने उसे रोककर हमला किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले चार दिनों से उसका पीछा कर रहा था। गंभीर हालत में युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बालाघाट में बिजली गिरी 4 लोगों की मौत प्रदेश में शुक्रवार को बिजली गिरने से बालाघाट में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग झुलस गए। देवास में आंधी-बारिश से मकान की गैलरी भरभराकर गिर गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत 3 लोग घायल हो गए। वहीं सतना में बिजली गिरने से 17 बकरियों और 2 भैंसों की मौत हो गई।