Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
02-Jun-2026

प्रदेश ने खाद की कमी को लेकर किसान परेशान है इसे मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का खाद को लेकर बड़ा बायन सामने आया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनी हुई है उससे बीज और खाद को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है। हालांकि विशेष रूप से डीएपी की थोड़ी कमी रह सकती है। इसके विकल्प के रूप में एनपीके एसएसपी नैनो यूरिया और नैनो डीएपी उपलब्ध हैं। किसानों को किसी भी प्रकार से खाद और बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। डी-लिस्टिंग के मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है वहीं भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है। यदि डी-लिस्टिंग करनी है तो कानून बनाए उन्हें कौन रोक रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। चुनाव समाप्त होने के बाद भाजपा वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। वहीं दीपक बैज के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस को न भारतीय संस्कृति से कोई लेना-देना है और न ही आदिवासी संस्कृति से। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को देश में हो रही घुसपैठ की भी चिंता नहीं है और वह केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस वोट के लिए कहीं भी और कुछ भी कर सकती है क्योंकि उसके कोई नैतिक मूल्य नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनका लक्ष्य केवल एक परिवार को सत्ता में बनाए रखना है उनके बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हसदेव अरण्य को लेकर कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले यह बताना चाहिए कि अपने शासनकाल में हसदेव अरण्य को लेकर उसने क्या-क्या कदम उठाए थे। अजय चंद्राकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने हसदेव अरण्य के संबंध में जो भी निर्णय लिए थे उन्हें दस्तावेजों के साथ सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस अपने कार्यकाल के दौरान उठाए गए सभी कदमों का ब्यौरा जनता के सामने रखे। कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बीच भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर जांच पूरी होने से पहले टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। अजय चंद्राकर ने कहा ईडी हो या एसीबी जांच के दौरान किसी को भी अनावश्यक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। किसी तीसरे व्यक्ति के बोलने से जांच प्रभावित हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मामले में लगातार नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं जिससे जांच आगे बढ़ रही है। गांवों के बाद शहरों में गौधाम बनाए जाने की योजना को लेकर कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। विकास उपाध्याय ने कहा कि गौठान की अवधारणा कांग्रेस सरकार की देन है। कांग्रेस ने जगह चिन्हांकित कर गौठान बनाए थे लेकिन आज उन्हीं स्थानों पर शराब दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गौवंश की तस्करी हो रही है और गौवंश सुरक्षित नहीं हैं।