जबलपुर । पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार शाम 6 बजे पुलिस विभाग में अपनी 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 11 जांबाज अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह अंजना तिवारी और सूर्यकांत शर्मा ने रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की मौजूदगी में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इसके साथ ही विदाई के मौके पर सभी को उनके अवकाश नगदीकरण बीमा पेंशन और ग्रेच्युटी के जरूरी दस्तावेज भी तत्काल सौंपे गए। सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक रविकरण सिंह बघेल अम्बिका प्रसाद मिश्रा जय नारायण मिश्रा सहित कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं। समारोह के दौरान आला अधिकारियों ने विदा हो रहे कर्मियों की 34 से 44 साल तक की बेदाग शानदार और समर्पित सेवा अवधि की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर जबलपुर पुलिस को गौरवान्वित किया है। अधिकारियों ने सभी के सुखद स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके परिवारों को बधाई दी। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि उन्हें कभी कोई समस्या आती है तो पुलिस विभाग प्राथमिकता के आधार पर उसका त्वरित निराकरण करेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवाहन पर ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में शहपुरा बेलखाडू ब्लॉक कांग्रेस ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चुंगी नाका में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से फल-फूल रहा है खुलेआम अहाते संचालित हो रहे हैं और लोग सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर शराब पी रहे हैं जिससे ग्रामीण परिवार बर्बादी की कगार पर हैं। इसके विपरीत ग्रामीणों को बिजली पानी और सुचारू लाइट व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार तरसना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी तीखे सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि एक तरफ अवैध नशे के कारोबारियों पर कोई लगाम नहीं है तो दूसरी तरफ आम जनता पर 10000 रुपये तक के भारी-भरकम चालान थमाकर जबरन राजस्व वसूला जा रहा है जो सरासर गलत है। कांग्रेस ने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की बिक्री खुले अहातों और आम जनता पर हो रही इस भारी चालानी कार्रवाई को तुरंत नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में तहसील से लेकर जिला और राज्य स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जबलपुर । गोरखपुर थाना अंतर्गत नर्मदा एवेन्यू अपार्टमेंट से बिना किसी वैधानिक अनुमति के स्ट्रीट डॉग्स और उनके नवजात पिल्लों को अवैध रूप से हटाकर दूसरी जगह छोड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। 27 मई को हुई इस घटना के बाद पशु प्रेमियों ने इस संबंध में पुलिस और सक्षम अधिकारियों से लिखित शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि बेजुबानों को उनके निर्धारित क्षेत्र से हटाना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और माननीय सर्वोच्च न्यायालय सहित एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के नियमों का खुला उल्लंघन है। इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसके बाद निरंतर बनाए गए दबाव के चलते 4 पिल्लों को तो वापस ले आया गया है लेकिन 2 नवजात बच्चे अभी भी लापता हैं। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और कॉलोनी प्रबंधन को बचे हुए पिल्लों की सुरक्षित पुनर्स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की है। जबलपुर । गोहलपुर स्थित लेमा गार्डन क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इलाके में फैली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। क्षेत्रीय रहवासियों का आरोप है कि अवैध रूप से रह रहे कुछ लोग कसाई मंडी से जानवरों के चमड़े मुंडे और अन्य अवशेष लाकर ढोलक बनाने का काम करते हैं तथा सफाई के बाद बचा कचरा खुले मैदान में फेंक देते हैं जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी मोहम्मद अफजल ने बताया कि क्षेत्र में छोटे बच्चे बुजुर्ग और दमा के मरीज रहते हैं लेकिन बार-बार समझाने और नगर निगम में कई शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि मैदान में गंदगी और जानवरों के अवशेष पड़े रहने से बच्चों के खेलने तक में दिक्कत हो रही है। रहवासियों ने नगर निगम पर सफाई और अवैध कब्जाधारियों को हटाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित धमापुर में रहने वाले राजेंद्र सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों पर उनके परिवार को प्रताड़ित करने घर और वाहन में तोड़फोड़ करने तथा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। देर रात बेलबाग थाना में नहीं हुई सुनवाई पीड़ित पहुंच एसपी ऑफिस शिकायत के अनुसार आरोपी लंबे समय से उनके बड़े पुत्र को स्कूल आते-जाते समय रोककर गाली-गलौज और धमकियां देते थे। विरोध करने पर 31 मई की देर रात कथित रूप से आरोपियों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की और बाद में घर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और परिवार पर पथराव भी किया जिससे परिवार के लोग भयवश छत पर शरण लेने को मजबूर हो गए। राजेंद्र सोनकर का कहना है कि पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने आरोपियों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की है।