Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Jun-2026

ट्विशा शर्मा मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। एसआईटी के पंचनामा गवाह नीरज दुबे पर मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि संदीप भट्टाचार्य और उसके साथियों ने गवाही न देने के लिए उनके साथ मारपीट की और धमकी दी जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने कटारा हिल्स थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​दूसरी ओर मामले की जांच कर रही सीबीआई अब कटारा हिल्स थाने के जांच अधिकारी दिनेश शर्मा से भी पूछताछ कर सकती है। सवाल यह है कि घटना के तीन दिन बाद लिगेचर बेल्ट क्यों जब्त की गई? इसी बीच आरोपी मां-बेटे की रिमांड अवधि खत्म होने पर सीबीआई आज उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। #TwishaSharmaCase #TwishaSharma #CBIInvestigation #SIT #NeerajDube #SamarthSingh #WitnessAttack #BreakingNews #CCTVFootage #KataraHills #BhopalNews #CrimeNews