Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-May-2026

कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार सुबह 8.25 बजे एक्स पोस्ट में लिखा कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया है। पार्टी इसे एक्सेस नहीं कर पा रही है। हालांकि यूजर्स अकाउंट देख पा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स अब 2 करोड़ 17 लाख हो गए हैं। पार्टी के X पर भी फॉलोअर्स की संख्या शनिवार सुबह 9.45 बजे तक 1 लाख 94 हजार से ज्यादा हो गई। MP-UP राजस्थान समेत 11 राज्यों में तापमान 40-47°C देश को अगले 2 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा। सबसे ज्यादा 47.6°C यूपी के बांदा और 46.8°C एमपी के नौगांव में रहा। मौसम विभाग ने इन 11 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इधर पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव है लेकिन अभी कमजोर है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के ऊपर और एक बिहार के आसपास बना हुआ है। एक लो प्रेशर एरिया अरब सागर में बना हुआ है। साथ ही एंटी साइक्लोन एरिया भी बना हुआ है। इसके चलते आज कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। तमिलनाडु CM विजय के काफिले के लिए अलग लेन बंगाल से तमिलनाडु और केरलम तक नई सरकारों ने सत्ता संभालते ही प्रशासनिक और सियासी दोनों स्तरों पर खुद को अलग दिखाने की कोशिश शुरू कर दी है। तमिलनाडु के सीएम विजय ने शुरुआती 12 दिन में अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश दिया है। महिला सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन फोर्स’ शुरू की है। सरकार ने हर थाने में 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने का निर्देश दिया है। शिकायत दर्ज कराने की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इसके साथ ही 21 साल से कम उम्र वालों को शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। केरलम में यूडीएफ की वीडी सतीशन सरकार ने सचिवालय व मंत्रियों के आवासों तक आम लोगों की पहुंच आसान कर दी। मंत्रियों को ऑफिस और घर दोनों जगह लोगों से मिलना होगा। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के मुखिया शुभेंदु अधिकारी ने भी पुलिस को निर्देश दिया है कि उनके काफिले के लिए आम वाहनों को न रोका जाए। शुभेंदु ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बांग्लादेश के दो पोर्ट अमेरिका इस्तेमाल करेगा बांग्लादेश ने अमेरिका को दो महत्वपूर्ण बंदरगाहों के इस्तेमाल की इजाजत देने का फैसला किया है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीक्रेट जानकारी शेयर करने को लेकर भी समझौता हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और बांग्लादेश के बीच कुल तीन बड़े समझौते हुए हैं। इन समझौतों के बाद बंगाल के खाड़ी रीजन में अमेरिका की मौजूदगी और प्रभाव काफी बढ़ सकता है। अमेरिका को बांग्लादेश के चिटगांव और मतारबाड़ी बंदरगाहों तक पहुंच मिलेगी। इन बंदरगाहों का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना और सैन्य जहाज कर सकेंगे। इससे अमेरिका को हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अपनी सैन्य और रणनीतिक ताकत बढ़ाने में मदद मिलेगी। चिटगांव बंदरगाह भारत के अंडमान-निकोबार क्षेत्र से सिर्फ 1100 किमी दूर है। ट्रम्प की बेटी को जान से मारने की धमकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को कथित तौर पर हत्या की धमकी दी गई थी। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) समर्थक आतंकी ने इवांका को निशाना बनाने की प्लानिंग की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने 32 साल के इराकी नागरिक मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने इवांका की हत्या करने की कसम खाई थी। आरोपी के पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फ्लोरिडा इलाके का एक नक्शा पोस्ट किया था जहां इवांका और जैरेड का करीब 24 मिलियन डॉलर का घर है। उसने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा था कि अमेरिका वाले यह समझ लें कि सिर्फ बड़ी सुरक्षा और सीक्रेट सर्विस से वे सुरक्षित नहीं रहेंगे। हम उन पर नजर रख रहे हैं और सही समय आने पर बदला लिया जाएगा।