Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-May-2026

हवा में 20 फुट तक लटकी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसा इतना भयानक था कि एक बोगी पटरी से बिल्कुल अलग होकर पलट गई और करीब 20 फुट तक ट्रैक से बाहर लटक गई. हादसे का शिकार हुई इस ट्रेन की डराने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं. गमीनत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन में कोई सवार नहीं था. रेलवे ने जांच शुरू कर दी है राहुल बोले- कॉम्प्रोमाइज पीएम दुनिया के सवालों पर भागते दिखे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- जब दुनिया एक कंप्रोमाइज्ड पीएम को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छुपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है। दरअसल राहुल ने नॉर्वे की महिला जर्नलिस्ट हेल्ले ल्यंग की X पोस्ट शेयर की है। इसमें ल्यंग नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी से सवाल करती हैं कि ‘प्रधानमंत्री मोदी आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते? लेकिन पीएम उनका जवाब दिए बिना ही चले जाते हैं। मणिपुर में नेशनल हाइवे 5 दिन से बंद 1000 से ज्यादा ट्रक-गाड़ियां फंसी मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है। इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया। महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर 13 की मौत महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से ज्यादा लोग एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रक में जा रहे थे इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी 5 की मौत अमेरिका के सैन डिएगो स्थित मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक दोनों संदिग्ध किशोर थे। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी।इस मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है। देशभर में 7 दिन तेज गर्मी हीटवेव चलेगी उत्तर और मध्य भारत के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तापमान 45°C के करीब और उससे ज्यादा पहुंच चुका है। 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर रहेगा। रातें भी गर्म रहेंगी। सोमवार को उत्तर प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश पंजाब हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46°C से भी ज्यादा रहा। देश में सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का बांदा रहा यहां तापमान 47.6°C रहा। पंजाब के बठिंडा में 47°C महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C हरियाणा के सिरसा में 46.2°C राजस्थान के चित्तौड़गढ़-पिलानी में 46.2°C तापमान रहा।