Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-May-2026

NEET की नई तारीख का ऐलान 21 जून को होगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार सुबह NEET-UG की नई तारीख का ऐलान कर दिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। NTA ने पेपर लीक की आशंका के बाद इस एग्जाम को 12 मई को रद्द कर दिया था। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को भारत के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई थी। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर गुरुवार शाम को रीएग्जाम मामले में बैठक की थी। इस पूरे मामले पर प्रधान कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को होने की संभावना है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी केंद्रीय मंत्रियों स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्रियों और अन्य केंद्रीय राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अलग-अलग पहलुओं के अलावा मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। मोदी 3.0 सरकार के दो साल पूरे होने से पहले कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सरकार ने 10 जून 2024 को शपथ ली थी। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल जून के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। इसके अलावा पीएम बैठक में बचत की अपील पर भी चर्चा कर सकते हैं। दरअसल पीएम ने 10-11 मई को दो रैलियों में लोगों से ईंधन बचाने सोना न खरीदने की अपील की थी। यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा यूपी में बुधवार को आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया। उधर का देश का आधे से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र राजस्थान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 40°C के पार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। जलगांव वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C के ऊपर दर्ज हुआ। राजस्थान के फलोदी में तापमान 45.2°C जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1°C रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में 44.8°C और जोधपुर में 44°C पारा रहा। जयपुर बीकानेर और नागौर में दिनभर हीटवेव जैसे हालात रहने के बाद शाम को बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इधर यूपी में बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2°C रहा। इसके अलावा गुजरात का भावनगर 45.2°C और मध्य प्रदेश का खंडवा 44.5°C के साथ अपने राज्य के सबसे ज्यादा गर्म शहर थे। ट्रम्प बोले- चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हु अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार आखिरी दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अंतिम दौर की मुलाकत की। दोनों नेताओं की यह बैठक बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर में हुई। इसे चीन के शीर्ष नेतृत्व का सबसे सुरक्षित और गोपनीय सत्ता केंद्र माना जाता है। बैठक के बाद ट्रम्प ने बताया कि चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से अमेरिका और चीन दोनों को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा “हमने कुछ शानदार समझौते किए हैं जो दोनों देशों के लिए अच्छे हैं।” हालांकि उन्होंने इन समझौतों की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ समय से व्यापार तकनीक और सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है। हालांकि दोनों देश रिश्तों को बेहतर करने की कोशिश भी कर रहे हैं। ट्रम्प ने चीन में भुनी हुई बतख-आइसक्रीम खाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन दौरे का आज तीसरा दिन है। ट्रम्प ने गुरुवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति के साथ टैंपल ऑफ हैवन देखा। यहां उनके साथ बेटे एरिक और बहू लारा भी मौजूद थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मीटिंग की। चीन ने बुधवार शाम को ट्रम्प के सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया। दावत में चीन की मशहूर डिश बीजिंग रोस्ट डक परोसी गई। इसके अलावा बीफ रिब्स भी रखे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प को अच्छी तरह पका हुआ मांस पसंद है इसलिए मेन्यू में यह डिश शामिल की गई। मिठाई में तिरामिसू आइसक्रीम ताजे फल और शंख जैसी दिखने वाली खास पेस्ट्री परोसी गई। वहीं अमेरिकी मीडिया चैनल Fox न्यूज के पत्रकार चीन की राजधानी बीजिंग की सड़कों पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरे देखकर हैरान रह गए।