Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-May-2026

भोजशाला फैसले के बाद नई कानूनी जंग की तैयारी चर्चित धार के भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा हिंदू पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद अब इस कानूनी लड़ाई का अगला पड़ाव सुप्रीम कोर्ट बनने जा रहा है। मुस्लिम पक्ष और जैन समाज से जुड़े पक्षकारों ने साफ संकेत दिए हैं कि वे हाई कोर्ट के 242 पन्नों के विस्तृत फैसले का गहन अध्ययन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। हाई कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका स्वीकार करते हुए भोजशाला में हिंदू पक्ष को पूजा का विशेष अधिकार दिया है और 2003 के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसके तहत परिसर में नमाज की अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने अपने फैसले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण आधार माना है। MP में वाहनों का काफिला निकालने वाले नेता तलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और वाहन काफिलों पर संयम की अपील की अनदेखी करने वाले भाजपा नेताओं पर अब सख्ती बढ़ गई है। प्रदेश में बड़े वाहन काफिलों के साथ रैलियां निकालने वाले नेताओं को 17 मई को भोपाल तलब किया गया है। संगठन और सरकार दोनों स्तर पर उनसे जवाब मांगा जाएगा। दिल्ली स्थित भाजपा हाईकमान ने भी पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। दैनिक भास्कर ऐप ने 15 मई को पीएम की अपील के बावजूद नेताओं द्वारा वाहन रैलियां निकालने और कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा से जवाब मांगा। MP में उत्तरप्रदेश से ₹14 पेट्रोल डीजल 5 रुपए महंगा ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। 15 मई से नई कीमतें लागू हो गई। मध्य प्रदेश में यह कीमतें 3.50 रुपए तक बढ़ी है। पांढुर्णा-मंडला में पेट्रोल सबसे महंगा है। रेट 111.29 रुपए प्रति लीटर तक है। वहीं मैहर अलीराजपुर और अनूपपुर में डीजल 96.50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। एमपी में पिछले 5 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी हैं। 9 महीने पहले लोकसभा में प्रस्तुत रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई थी। अब फिर से दाम में बढ़ोतरी की गई है। होटल के सामने खड़ी AC बस में आगमासूम जिंदा जला शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही इन्टरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस (MP-07 ZL 9090) में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन का 4 वर्षीय मासूम बेटा अनय बस के भीतर ही जिंदा जल गया। बस में सवार यात्रियों और चश्मदीदों के मुताबिक सफर के दौरान बस में से लगातार वायरिंग जलने की बदबू आ रही थी। महिला यात्री मालती शर्मा सहित अन्य लोगों ने इसकी शिकायत बस चालक से भी की थी लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। रात करीब 12 बजे बस नेशनल हाईवे पर स्थित होटल जैन पथ पर रुकी। उस समय कुछ यात्री बस में बैठे हुए थे जबकि कई यात्री नीचे उतरकर नाश्ता करने चले गए थे। करीब 5 मिनट बाद बस में आग लग गई। भगदड़ के बीच चार वर्षीय मासूम भीड़ में फंस गया। वह बाहर नहीं निकल सका। MP में भीषण गर्मी भोपाल में सड़क का डामर पिघला एमपी में आसमान से जैसा आग बरस रही है। अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी है। शुक्रवार को 12 शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार रहा। खंडवा में सबसे ज्यादा 45.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं भोपाल में सड़क का डामर पिघल गया। शनिवार को 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है जबकि इंदौर उज्जैन-मंडला में वॉर्म नाइट यानी रात का तापमान अधिक रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार शनिवार को इंदौर उज्जैन रतलाम धार और देवास में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल ग्वालियर श्योपुर मुरैना भिंड दतिया शिवपुरी गुना अशोकनगर विदिशा रायसेन नर्मदापुरम हरदा बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी सीहोर शाजापुर राजगढ़ आगर-मालवा नीमच मंदसौर झाबुआ आलीराजपुर निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सागर दमोह मंडला में लू चलेगी। इंदौर उज्जैन और मंडला में वॉर्म नाइट रहेगी। यानी यहां रात में तापमान अधिक बना रहेगा। इन शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहेगा।