Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-May-2026

दुष्कर्म का आरोपी पॉक्सो एक्ट में दोषी करार हुई 20 साल की सजा तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए महंगे रैन बसेरा के पास शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव महिलाओं का उग्र विरोध नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश गौतम सिंह मरकाम द्वारा सुनाया गया। थाना कोतवाली में दर्ज अपराध में आरोपी पीयूष 18 वर्ष निवासी मरारी मोहल्ला वार्ड नंबर 8 बालाघाट को पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत दोषी पाया गया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक आरती कपले ने पैरवी की जो सहायक संचालक कपिल कुमार डहेरिया के मार्गदर्शन में की गई। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल और सीएनजी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। महज 10 दिनों में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने से लोगों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। शनिवार सुबह फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। नई दरों के अनुसार पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 113.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 98.35 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी जबकि 19 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर साफ दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है जिससे सब्जी राशन और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। नगर के वार्ड नंबर 12 बूढ़ी स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही महिलाओं का विरोध अब नए प्रस्तावित स्थान को लेकर भी तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार शराब दुकान को सिविल लाइन स्थित रैन बसेरा के पास शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है जिसका स्थानीय महिलाओं ने कड़ा विरोध किया है। शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं रैन बसेरा क्षेत्र में एकत्रित हुईं और प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि किसी भी हालत में यहां शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि रैन बसेरा के आसपास यात्रियों आम नागरिकों और जरूरतमंद लोगों का लगातार आना-जाना रहता है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी। जिले में यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शाजापुर बस आगजनी हादसे के बाद प्रशासन ने जब बसों की जांच शुरू की तो कई गंभीर खामियां सामने आईं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यातायात विभाग और परिवहन अमला संयुक्त रूप से बसों की जांच कर रहा है। शनिवार को स्थानीय बस स्टैंड पर हुई कार्रवाई में अधिकांश बसों के इमरजेंसी एग्जिट गेट बंद मिले। कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स की दवाएं एक्सपायर पाई गईं जबकि अग्निशमन यंत्र और किराया सूची भी गायब मिली। यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा के प्रति बस संचालकों की लापरवाही उजागर करती है। हालांकि इतनी गंभीर अनियमितताओं के बावजूद फिलहाल केवल समझाइश देकर दो दिन का समय दिया गया है। यातायात थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि तय समय के बाद भी खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बालाघाट जिले के लालबर्रा विकासखंड के ग्राम कनकी में कलेक्टर मृणाल मीना ने रात्रिकालीन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरपंच दुर्गा प्रसाद पगरवार ने बिजली सप्लाई नल-जल योजना नहर सफाई और रेत उपलब्धता की समस्याएं उठाईं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। विद्युत विभाग ने 15 दिनों में बिजली समस्या दूर करने का आश्वासन दिया जबकि पीएचई विभाग को पेयजल व्यवस्था सुधारने और सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए। जिला मुख्यालय के आम्बेडकर चौक में चौपहिया वाहन की टक्कर से बाईक सवार दम्पति घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला संबंध में बताया गया कि शनिवार की शाम करीब ४ बजे घनश्याम हरदे (४०) निवासी करवाही बैहर अपनी पत्नि सुशीला हरदे (३५) के साथ बाईक से उपचार कराने बालाघाट रेल्वे स्टेशन रोड में स्थित निजी अस्पताल में आए थे। जो ईलाज कराने के बाद सोनेग्राफी कराने जा रहे थे कि आम्बेडकर चौक समीप एक चौपहिया वाहन चालक ने पीछे से बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार दम्पति नीचे गिर गए। जिन्हें चोट आने पर तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। चरेगांव क्षेत्र अंतर्गत दुरेंदा खामी और मोहगांव गांवों में किसानों के लिए बनाई जा रही सिंचाई बिजली लाइन चोरी का शिकार हो गई। प्रशासन और विद्युत विभाग द्वारा खेतों तक बिजली पहुंचाने के लिए नए पोल और तार लगाए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रात में कटर मशीन से करीब आधा किलोमीटर लंबी नई विद्युत लाइन काटकर चोरी कर ली। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों और किसानों ने जब पोलों से तार गायब देखे तो हड़कंप मच गया। किसानों का कहना है कि सिंचाई सुविधा शुरू होने से पहले ही बदमाशों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए और खेतों तक दोबारा बिजली लाइन बिछाकर बिजली व्यवस्था जल्द बहाल की जाए।