Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-May-2026

पेयजल संकट ने ली 3 आदिवासी छात्राओं की जान प्रदेश में भीषण गर्मी और जल संकट अब जानलेवा साबित होने लगा है। रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील स्थित सगौर गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव के लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाना पड़ता है। शनिवार सुबह चार छात्राएं पानी भरने के लिए कुएं पर पहुंची थीं।इसी दौरान वे नहाने लगीं और अचानक एक छात्रा का पैर फिसल गया। अपनी सहेली को बचाने के लिए दूसरी और फिर तीसरी छात्रा भी कुएं में कूद गई लेकिन गहरे पानी में तीनों की डूबने से मौत हो गई। भोपाल में खुले में नहीं बिकेगा मीट बनेंगे कवर्ड मार्केट!​ भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने साफ किया है कि बजट प्रावधानों के तहत शहर में खुले में मांस मुर्गा या मछली बेचने पर पूरी तरह रोक लगेगी। अब दुकानों पर कपड़ों की तरह मांस टांगने की अनुमति नहीं होगी। सांसद के अनुसार जनता की सुविधा और स्वच्छता के लिए नगर निगम जल्द ही चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित कवर्ड मीट मार्केट तैयार करेगा। उन्होंने माना कि नियमों को लागू करने में चुनौतियां आती हैं लेकिन अवैध गुमठियों और खुले में चल रही दुकानों पर कड़ाई से नियंत्रण किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को सिंगरौली जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने एनसीएल ग्राउंड में 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह सांसद राजेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। एक्ट्रेस ट्विशा का पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने उनका पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। पुलिस अब मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करेगी। इधर कल दिल्ली AIIMS की टीम भोपाल पहुंचकर ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। जांच में इस रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल भी EMI पर उपलब्ध कराएंगे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने पोस्ट की है। उन्होंने बढ़ती कीमतों पर लिखा कि वह दिन दूर नहीं जब बैंक होम कार और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल भी EMI पर उपलब्ध कराएंगे। जबलपुर के होटल सुकून में हंगामा जबलपुर के कटंगी बाइपास स्थित होटल सुकून में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक विशेष समुदाय के दो युवक दो महिलाओं के साथ होटल में रुके होने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने होटल में घुसकर छापामार कार्रवाई की जहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में दो और मौत देवास जिले के टोंककला में 14 मई को हुए पटाखा फैक्टरी हादसे में झुलसे अजय और निरंजन ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी लेकिन इससे पहले ही पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। ग्वालियर-चंबल सागर रीवा और उज्जैन संभाग में हीटवेव का असर बना हुआ है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार आने वाले दिनों में तेज गर्मी जारी रहेगी।