Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-May-2026

सामूहिक विवाह की बारात में झूमे सांसद महापौर व जनप्रतिनिधि विवाह बंधन में बंधे 200 जोड़े शहर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान में आयोजित इस समारोह में करीब 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। आयोजन की शुरुआत टाउन हॉल से निकली भव्य बारात के साथ हुई जिसने पूरे शहर का माहौल उत्सवमय बना दिया। बारात में सांसद महापौर सहित जनप्रतिनिधि सिर पर साफा बांधकर ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर जमकर झूमते नजर आए। फूलों से सजे वाहन पारंपरिक परिधानों में सजे दूल्हे और उत्साहित बारातियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती बारात का नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। दशहरा मैदान पहुंचने के बाद वैदिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। सिलेंडर में लगी आग से शिक्षक झुलसा घरेलू सामान जलकर खाक चांदामेटा बाजार में शुक्रवार सुबह शिक्षक शुभ्रों कांति पांजा के घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से शिक्षक के हाथ झुलस गए जबकि घर के दो कमरों में रखा टीवी फ्रिज सोफा सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान शिक्षक घर पर अकेले थे और चाय-नाश्ता बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी। सूचना पर चांदामेटा और परासिया से दमकल वाहन तथा माइन्स रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे का कारण माना जा रहा है। दशहरा मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। खास बात यह रही कि सभी विवाह आदिवासी वैदिक बौद्ध सहित अलग-अलग परंपराओं के अनुसार एक ही पंडाल में संपन्न हुए।सुबह टाउन हॉल से पारंपरिक बैंड-बाजों के साथ बारात निकाली गई जिसका शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। दशहरा मैदान में आकर्षक सजावट भोजन कूलर और शीतल जल की विशेष व्यवस्था की गई थी। वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रस्मों के बीच नवदंपत्तियों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।समारोह में सांसद बंटी विवेक साहू महापौर विक्रम सिंह अहके सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे दिन में रेकी रात में हाथ साफ़ पुलिस ने दबोचा शातिर चोर गिरोह कोतवाली पुलिस ने रेलवे कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है।जानकारी के अनुसार फरियादी सुरेंद्र विश्वकर्मा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से घेराबंदी कर मामले के मास्टरमाइंड शेख अलमाश उर्फ छोटे गजेन्द्र सोनवंशी तथा एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपियों ने दिन के समय रेकी कर खिड़की के रास्ते घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है अतिथि शिक्षकों की मांग नवीन पंजीयन बंद कर वरिष्ठता का मिले लाभ आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल एवं जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर नए अतिथि शिक्षक पंजीयन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। संघ का कहना है कि प्रदेश में पहले से बड़ी संख्या में पंजीकृत अतिथि शिक्षक रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं ऐसे में नए पंजीयन से पुराने शिक्षकों के सामने रोजगार संकट खड़ा हो जाएगा।ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों को कार्यानुभव और वरिष्ठता के आधार पर प्रति वर्ष 10 बोनस अंक दिए जाएं तथा अधिकतम 18 वर्षों के 180 अंक स्कोर कार्ड में जोड़े जाएं ताकि पुराने शिक्षकों को उनकी सेवा का उचित लाभ मिल सके। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सांसद ने किया सम्मान विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि बिना भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता करना ही मानवता की सच्ची पहचान है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवा स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 समाजसेवियों को शाल श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।