Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
08-May-2026

शराब और बीयर 20% तक महंगी हो सकती है: शराब बनाने वाली कंपनियों ने राज्य सरकारों से शराब बीयर और वाइन की कीमतें बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों का कहना है कि ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इससे कांच की बोतलों एल्युमीनियम कैन और पैकेजिंग मटेरियल की लागत काफी बढ़ गई हैं।शराब उद्योग की प्रमुख संस्थाओं कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (CIABC) और ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने राज्यों को पत्र लिखकर कीमतों में बदलाव की अनुमति मांगी है। BAI ने इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए 15%-20% तक दाम बढ़ाने का सुझाव दिया है। सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77450 पर कारोबार कर रहा सेंसेक्स आज 8 मई को 400 अंक (0.50%) की गिरावट के साथ 77450 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 130 अंकों (0.50%) की गिरावट है ये 24200 पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो और बैंक शेयरों में बिकवाली है जबकि फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी दिख रही है। वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं AI बताएगा भारतीय रेलवे अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को पूरी तरह बदलने जा रहा है। नया सिस्टम AI की मदद से बताएगा कि वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और अगस्त से ट्रेनों को नए अपग्रेड सिस्टम पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वर्तमान रिजर्वेशन सिस्टम साल 1986 में शुरू हुआ था। ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी को अमेरिकी कोर्ट ने अवैध बताया अमेरिका के एक फेडरल ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लगाए गए 10% ग्लोबल टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया है। कोर्ट ने गुरुवार को 2-1 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि यह टैरिफ 1974 के व्यापार कानून के तहत सही नहीं थे और प्रशासन के पास कांग्रेस की अनुमति के बिना इतने बड़े पैमाने पर आयात शुल्क लगाने का अधिकार नहीं है। टाटा संस की लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स में मतभेद टाटा ग्रुप की पेरेंट कंपनी टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट करने के मुद्दे पर ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट में मतभेद गहरे हो गए हैं। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा इस लिस्टिंग के खिलाफ हैं जबकि ट्रस्ट के दो बड़े सदस्य आरबीआई के नियमों का हवाला देते हुए आईपीओ लाने के पक्ष में हैं।