Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-May-2026

सरोवर नगरी में तमाम कार्यालयों में एसडीएम नवाजिश खलीक ने कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के नक्शे कदमों में चल कर अचानक बिन सूचना दिये औचक निरीक्षण कर डाला। यहाँ राजकीय बीडी पांडे अस्पताल जल संस्थान व विधुत विभाग आदि कार्यालय में जाकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले एसडीएम बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों व तामिरदारो से भी जानकारी प्राप्त की कही कोई डॉक्टर बाहर से दवा आदि तो नही मंगा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। चंपावत में नाबालिक बच्ची से रेप का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है जहां एक ओर इस घटना में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह रावत का नाम सामने आ रहा है तो वही अब इसपर राजनीति शुरू हो गई है कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि इस घटना ने हमारे रोंगटे खड़े कर दिए है हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में एक मासूम नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बना दिया। तीन लोगों ने जिसमें एक व्यक्ति भाजपा का नेता बताया जा रहा है। मैंने वह video देखी जिसमें हाथ पाँव बंधे हुए हैं उस बच्ची के और चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार को जवाब देना चाहिए और दोषियों पर कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि कांग्रेस बच्ची के रेप मामले पर राजनीति कर रही है इस से कांग्रेस की मानसिकता झलकती है रही बात इस घटना की तो जो नाम भाजपा के नेता का आ रहा है उस व्यक्ति को कबका पार्टी ने हटा दिया है और भाजपा का उस व्यक्ति से कोई लेना देना नहीं है ओर कांग्रेस के लोग हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि खराब करने का काम कर रही है रही कानून की बात तो कानून अपना काम सही से करेगा और दोषियों के खिलाफ शक्त कार्यवाही करेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के आंकड़े जारी कर बताया कि अब तक 28 लाख से ज्यादा पंजीकरण यात्रा के लिए हो चुके हैं। उन्होने बताया की अब तक यमुनोत्री धाम में 4 लाख से अधिक गंगोत्री में साढ़े 4 लाख से अधिक केदारनाथ में 10 लाख से अधिक तो वही बद्रीनाथ में 8 लाख से अधिक और हेमकुंड साहिब के लिए 37085 पंजीकरण हुए हैं। महाराज ने बताया चारधाम यात्रा के दौरान दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होने कहा की काफी दिन मौसम खराब रहने के बाद अब मौसम साफ हो गया जिसके चलते यात्रा सामान्य रूप से चल रही है। वही पर्यटन मंत्री ने आशा जताई है कि जैसे जैसे मौसम और अधिक साफ होता रहेगा वैसे ही यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी। राजधानी देहरादून के आईटीआई ग्राउंड निरंजनपुर में निदेशालय पशुपालन विभाग कीओर से मनाया गया साथ ही पशुपालक मत्स्य पालक डेरी समूह के साथ मुख्यमंत्री ने संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभाग मंत्री सौरभ बहुगुणा भी प्रतिभाग किया l कार्यक्रम की शुरुआत की प्रज्वलित कर की गई। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस विषय पर बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मेरे लिए यह खुशी का दिन है। इन योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड के तमाम पशुपालको को इसका लाभ पहुंच रहा है। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था लगातार आज मजबूत हो रही है। आज रेफ्रिजरेटेड फिशरी वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस विषय पर बात करते हुए कहा मुख्यमंत्री की इस पहल से हमारी योजनाओं को काफी सहयोग मिला है। सबसे पहले हमने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा को लांच किया था। गोट वैली प्रोजेक्ट कैसे तमाम लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। 5827 लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। 53 करोड़ की बकरी हमने लोगों को दी है। उत्तराखंड के चंपावत में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के विरोध में आज खटीमा के मुख्य चौक पर जमकर आक्रोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।खटीमा का मुख्य चौक आज नारों से गूँज उठा। हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत की घटना को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। राठौर ने बताया कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है कि मुख्यमंत्री धामी के खुद के विधानसभा क्षेत्र और जिले के पास इतनी बड़ी वारदात हो गई। प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। हम भाजपा सरकार से सवाल पूछते हैं कि आखिर कब तक प्रदेश की बेटियां सुरक्षित महसूस करेंगी? इस कांड ने सरकार के बेटी बचाओ के दावों की पोल खोल दी है रुड़की की रामपुर नगर पंचायत की स्थिति वर्तमान में रहने लायक नहीं बची है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लापता है और चेयरमैन साहब गहरी नींद में सो रहे हैं सड़कों पर पैदल चलना दूभर हो चुका है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ​हैरानी की बात यह है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जिला प्रशासन और नगर पंचायत की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। स्थानीय जनता ने अब सीधे उत्तराखंड मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। स्थानीय लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई और जल निकासी का समाधान नहीं निकला तो नगरवासी सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।