पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री को प्रभारी मंत्री की फटकार गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश पानी सड़क और सीवरेज की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस मटके लेकर नगरनिगम का किया घेराव फसल कटाई को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष जमकर चले लाठी डंडे कोयले से भरा ट्रक कार पर पलटा व्यापारी की मौत शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग का कहर100 से ज्यादा लोग बीमार जिले में पीएचई विभाग द्वारा किए गए रोड रेस्टोरेशन के गुणवत्ताहीन काम को लेकर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने विभागीय कार्यपालन यंत्री को बैठक में फटकार लगाई। उन्होंने गुणवत्तायुक्त काम करने के निर्देश विभाग को दिए हैं दरअसल पीएचई विभाग द्वारा ग्राम नेर में जो पाईपलाइन बिछाने का काम किया गया था इसके बाद सडक़ दुरुस्त करने के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई थी इसे लेकर गुरुवार को प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने गहरी नाराजगी जाहिर की। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद विवेक बंटी साहू नगर निगम महापौर विक्रम अहके भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उद्योग व्यापार कलेक्टर हरेंद्र नारायन के साथ ही एसपी अजय पाण्डेय नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और संबंधित सभी प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। एक ओर शहर की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है दूसरी ओर नगर निगम टैक्स वसूली में कोई कमी नहीं छोड़ रहा। सड़कों पर बहता सीवरेज बजबजाती नालियां बंद स्ट्रीट लाइट और गड्ढों में तब्दील रास्तों ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मटकों पर महापौर और आयुक्त का नाम लिखकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। गुरूवार की दोपहर राजीव भवन से निकली कांग्रेस की रैली निगम कार्यालय पहुंची जहां कार्यकर्ताओं और महिला पार्षदों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर गहरी नींद में सोया हुआ है और जनता त्रस्त हो चुकी है। उमरेठ थाना क्षेत्र के ग्राम दमुआ रैयत में गुरुवार को गेहूं की फसल कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में हार्वेस्टर से फसल कटाई शुरू होते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फावड़े से मारपीट होने लगी। घटना में सात लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासिया भेजा गया। बताया जा रहा है कि जमीन के पुराने लेनदेन और नामांतरण विवाद को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परासिया के शिवपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। हादसे में चांदामेटा निवासी अगरबत्ती व्यापारी मुकेश काले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 मिनट तक रेस्क्यू चलाकर शव को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सौसर के बोरगांव से नागपुर गई मोहखेड़े परिवार की बारात में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। शादी समारोह में भोजन करने के बाद 100 से अधिक बारातियों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर देर रात मरीजों को सौसर और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।सौसर अस्पताल में 33 मरीजों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि दही-बड़ा और गुलाब जामुन खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब हुई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विजय चौरे पूर्व मंत्री नाना मोहोड़ और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे।इधर 100 बेड अस्पताल में कूलर की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और स्टाफ को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।