मोहाली में IT कारोबारी पर ED की रेड मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। टीम को आता देख किसी ने रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरे बैग नीचे फेंक दिए। अधिकारियों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय मोहाली और चंडीगढ़ में 12 जगहों पर तलाशी अभियान चला रहा है। यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट अजय सहगल ABS टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड Altus बिल्डर्स Dhir कंस्ट्रक्शंस और उनसे जुड़े सहयोगियों के खिलाफ की जा रही है सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चंद्रनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत गंभीर है। भाजपा ने TMC पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। एक्टर विजय लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से मिलने पहुंचे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली TVK सरकार गठन की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी प्रमुख विजय गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंच गए हैं। विजय ने बुधवार को भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि विजय ने सिर्फ 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की। इस पर विजय ने समर्थन के लिए समय मांगा। दिल्ली-पटना फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी लोग चिल्लाने लगे उत्तर मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ हरियाणा हिमाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे। बिहार के पटना में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इसी बीच इंडिगो की एक फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बाद में इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बायो टेररिज्म- NIA की 3 आरोपियों के खिलाफ दाखिल देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि ये लोग सार्वजनिक जगहों पर जैविक टॉक्सिन के जरिए हजारों लोगों को जहर देने की साजिश कर रहे थे। चार्जशीट में हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहीउद्दीन और यूपी के आजाद व मोहम्मद सुहेल के नाम हैं।