Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-May-2026

बाजार सपाट ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी आज 7 मई को भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। BSE Sensex लगभग 77900 के स्तर पर और Nifty 50 24300 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का रुख बना हुआ है जबकि IT बैंकिंग और FMCG शेयरों में दबाव देखा गया। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर बनी हुई है। स्काईरूट एयरोस्पेस बनी भारत की पहली स्पेसटेक यूनिकॉर्न हैदराबाद स्थित Skyroot Aerospace ने 60 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹500 करोड़ की फंडिंग जुटाकर इतिहास रच दिया है। इस निवेश के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 1.1 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹10 हजार करोड़ हो गई है। कंपनी के CEO Pawan Kumar Chandana ने बताया कि फंडिंग का इस्तेमाल विक्रम-1 रॉकेट के नियमित लॉन्च मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और विक्रम-2 रॉकेट के विकास में किया जाएगा। कॉग्निजेंट में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी IT सेक्टर की प्रमुख कंपनी Cognizant दुनिया भर में 12000 से 15000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका सबसे अधिक असर भारत पर पड़ेगा क्योंकि कंपनी के कुल कर्मचारियों में सबसे बड़ी संख्या भारतीय कर्मचारियों की है। यह इस साल की सबसे बड़ी टेक छंटनियों में से एक मानी जा रही है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर के पार दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी Samsung Electronics की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई है। AI चिप्स की बढ़ती मांग के कारण कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में लगभग 400% की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों में बुधवार को 15% का उछाल आया जिसके बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बन गई। PNB का चौथी तिमाही का मुनाफा 14% बढ़ा Punjab National Bank (PNB) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में ₹5225 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले साल की तुलना में 14% अधिक है। बैंक ने ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। साथ ही बैंक के NPA में सुधार दर्ज किया गया हालांकि ब्याज से होने वाली आय में हल्की गिरावट आई है।