Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-May-2026

तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन की तैयारी? डीएमके होगा एनडीए में शामिल? #TamilNaduPolitics #PresidentRule #DMK #NDA #TVK #Vijay #TamilNadu #PoliticalCrisis #BreakingNews #ChennaiNews चेन्नई ईएमएस तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय चंद्रशेखरकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है. उन्होंने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल को प्रस्तुत कर दिया है. कांग्रेस सहित अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक दल और निर्दलीय विधायकों ने टीवीके को समर्थन दे दिया है. इसके बाद भी उन्हें सरकार बनाने का मौका मिलेगा इसमें संदेह है. भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में अपना खेल शुरू कर दिया है. अन्ना डीएमके एनडीए गठबंधन में शामिल है. जिस तरह से डीएमके ने इंडिया गठबंधन से अपना पल्ला झाडा है. उसके बाद भाजपा ने अपना खेल शुरू कर दिया है. भाजपा अन्ना डीएमके और डीएमके को एनडीए में लाने की कोशिश कर रही है. कुछ निर्दलीय विधायकों को भी एनडीए में शामिल करने की कवायद शुरू हो चुकी है. ऐसी स्थिति में राज्यपाल जोसेफ विजय चंद्रशेखर को शपथ लेने के लिए बुलाएंगे इसको लेकर संशय उत्पन्न हो गया है. भाजपा और केंद्र सरकार चाहती है. तमिलनाडु में जो भी सरकार बने वह एनडीए के समर्थन से बने. डीएमके के ऊपर केंद्र सरकार ने दबाव बनाना शुरू दिया है. ऐसी स्थिति में डीएमके यदि एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाती है. तो तमिलनाडु में सरकार बनाने का नया फॉर्म्युला तैयार होगा. तमिलनाडु में पहली बार अन्ना डीएमके और डीएमके मिलकर सरकार बना सकती है. इसको लेकर कोशिश शुरू हो गई है. कहा जा रहा है केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर टीवीके की सरकार कांग्रेस के समर्थन से नहीं बनने देगी. एनडीए गठबंधन में टीवीके शामिल होने के लिए तैयार हो जाती है. तभी वह मुख्यमंत्री बन पाएंगे. कांग्रेस के समर्थन से तमिलनाडु में उनकी सरकार बनना असंभव माना जा रहा है. हो सकता है तमिलनाडु एक चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नही मिला है. ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति शासन लागू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसके कारण तमिलनाडु में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैँ.