बीजेपी विधायक को ही नहीं पहचान पाए मंत्री सिलावट:चिंतामणि मालवीय को बता दिया दोषी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट गुरुवार को भारी असहज स्थिति में फंस गए वे अपनी ही पार्टी के आलोट विधायक और पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को पहचानने में चूक कर गए। मामला इतना बिगड़ गया कि मंत्री ने मालवीय पर लगे यौन शोषण के आरोपों को पहले तो कांग्रेस का अंदरूनी मामला बता दिया और बाद में यहां तक कह दिया कि आरोप सही होंगे तभी लगाए गए होंगे।ये वाक्या प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तब हुआ जब मीडिया ने मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया द्वारा भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय पर लगाए गए आरोपों और उसके बाद मालवीय द्वारा दिए गए मानहानि के नोटिस पर सवाल पूछा।मीडिया ने जैसे ही पूछा कि रीना बोरासी के आरोपों पर चिंतामणि मालवीय ने नोटिस दिया है मंत्री सिलावट ने तुरंत इसे “कांग्रेस का अंदरूनी मामला” बता दिया। इतना सुनते ही मंच पर मौजूद बीजेपी नेताओं ने उन्हें टोका और याद दिलाया कि मालवीय उनकी ही पार्टी के विधायक हैं। डिमांड नहीं की फिर भी भेजा ढाई करोड़ का फर्नीचर डिंडौरी जिले में कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम के विधायक निधि से स्कूल-कॉलेज के लिए खरीदा गया फर्नीचर सवालों के घेरे में है। फर्नीचर के एक सेट की कीमत 23 हजार 650 रुपए बताई जा रही है। वहीं लोकल मैन्युफैक्चरर इस तरह के फर्नीचर का एक सेट 4 से 5 हजार रुपए में देने का दावा कर रहे हैं।विधायक की सिफारिश पर 19 हायर सेकंडरी स्कूल और चार कॉलेज में कुर्सी-टेबल के 1032 सेट भेजे गए हैं। इनकी कुल कीमत 2 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की ओर से 9 फरवरी 2026 को जारी कार्य आदेश के अनुसार स्कूल और कॉलेज में फर्नीचर भेज दिया गया है। बरगी क्रूज हादसे का मामला पहुंचा हाईकोर्ट जबलपुर स्थित बरगी बांध में हुए बहुचर्चित क्रूज हादसे का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। भोपाल निवासी कमल कुमार राठी ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्यपीठ में जनहित याचिका दायर कर हादसे को “गंभीर प्रशासनिक लापरवाही” बताया है।याचिका में दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई प्रदेशभर के वाटर स्पोर्ट्स और क्रूज संचालन का सेफ्टी ऑडिट कराने तथा जांच पूरी होने तक सभी क्रूज बोट सेवाएं बंद करने की मांग की गई है। आंधी-बारिश 34°C से नीचे आया तापमान मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को रीवा में पारा 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया जबकि ग्वालियर नौगांव सीधी और सतना भी ठंडे रहे। कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर चला। मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भी 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।