Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
08-May-2026

तमिलनाडु में विजय की सरकार पर सस्पेंस तमिलनाडु में सरकार गठन पर खींचतान जारी है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को एक बार फिर टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया। उनसे कहा कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही वापस लौटें।हालांकि राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। इसी बीच टीवीके ने संख्या बल जुटाने के लिए वामपंथी दलों वीसीके और आईयूएमएल को मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं DMK पार्टी के सभी विधयाकों को निर्देश दिया है कि 10 मई तक चेन्नई में रहें पार्टी हित में होना बड़ा फैसला होने वाला है। अमेरिका ने सीजफायर तोड़कर ईरान पर फिर बमबारी की अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बमबारी की है। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने सीजफायर के बीच यह कार्रवाई की। दरअसल अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इसके बाद ईरान ने बिना किसी हिचकिचाहट के करारा जवाब देने की चेतावनी दी है। पंजाब के AAP प्रधान ED रेड में घिरे मोहाली में 2 रिएल एस्टेट ग्रुपों में ED रेड 24 घंटे बाद भी जारी है। इसमें सबसे अहम किरदार मोहाली की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में रहने वाला IT कारोबारी नितिन गोहिल है जिसको लेकर विरोधी दावा कर रहे हैं कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी है। जाति तब खत्म होगी जब समाज बदलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण नीति और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) जैसे कानून लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि जाति आधारित राजनीति तभी खत्म होगी जब समाज जाति के आधार पर सोचना बंद करेगा।भागवत गुरुवार को कर्नाटक के मैसूरु में JSS महाविद्यापीठ में “सोशल हार्मनी ऐज ए कैटलिस्ट फॉर नेशनल डेवलपमेंट” विषय पर लेक्चर के बाद इंटरेक्टिव सेशन में लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने समानता को नारों से नहीं बल्कि व्यवहार में अपनाने की अपील की। यूपी-बिहार में बारिश राजस्थान में ओले गिरे उत्तर और मध्य भारत में गर्मी के बीच बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और बिहार में गुरुवार को बारिश हुई। वहीं बिहार और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे।बिहार के जमुई समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। राजस्थान के अलवर टोंक और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। प्रदेश का तापमान 2°C से 3°C बढ़ सकता है।