Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-May-2026

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट...दहशत में 7 गांव लोगों ने रात में रास्ता बदला भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग दहशत में हैं। पिछले 10 दिनों में टाइगर 5 गाय और भैंसों का शिकार कर चुका है। इस वजह से लोगों ने रात में रास्ता बदल लिया है। वे 5 से 6 किलोमीटर घूमकर आना-जाना कर रहे हैं।कनेरा गांव और उससे जुड़े करोंदखुर्द कड़ैया छापर अगरिया मुगालिया कोट और चांचड़ में टाइगर का मूवमेंट देखा गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने बताया कि हलाली नदी के किनारे टाइगर का मूवमेंट लगातार नजर आ रहा है। युवती और उसकी तीन माह की बच्ची का अपहरण! शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती और उसकी तीन माह की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के लिव-इन पार्टनर ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी हथियार लेकर घर में घुसे और परिजनों से मारपीट कर मां-बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास रहने वाली नीलम गुहारिया ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी महक तीन साल से करैरा निवासी पुष्पेंद्र चौहान के साथ इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में थी। झांसी-खजुराहो फोरलेन पर डंपर में लगी आग झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर एक डंपर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि डंपर करीब एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा जिससे टोल प्लाजा को भी नुकसान पहुंचा। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है। ग्वालियर में लॉ स्टूडेंट अपहरण केस में नया ट्विस्ट ग्वालियर में महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की छात्रा के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। अब तक मामला ‘मर्जी से साथ जाने’ और ‘लव अफेयर’ की दिशा में जाता दिख रहा था लेकिन छात्रा ने कोर्ट में दिए बयान में साफ कहा है कि आरोपी जीतू तोमर उसे जबरन अगवा कर ले गया था। छात्रा ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो में उसकी मुस्कुराहट वास्तविक नहीं थी बल्कि दबाव में दिया गया एक दिखावा था। 13 जिलों में आंधी-बारिश का अल एमपी के बीचोंबीच से दो ट्रफ गुजर रही है। वहीं ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। शुक्रवार को 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा जबकि शनिवार को 13 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है।