Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-May-2026

जिस गाय को कुत्ते ने काटा उसके दूध से बना मठा बारातियो को पिलाया अब लग रहे रैबीज के इंजेक्शन विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन जल संचय अवैध उत्खनन और जनकल्याण योजनाओं पर कलेक्टर सख्त होटल-ढाबों की चेकिंग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को चेतावनी कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ आप का धरना जिले के भैंसादंड गांव में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जहां शादी के जश्न के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि बारातियों को परोसा गया मठा एक ऐसी गाय के दूध से बना था जिसे हफ्ते भर पहले कुत्ते ने काटा था। बताया जा रहा है कि जिस गाय के दूध से यह मठा तैयार किया गया है उसकी हालत बेहद नाजुक है। इस खबर के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने स्वास्थ को लेकर चिंतित हो गए। जांच में पता चला कि करीब एक सप्ताह पहले एक आवारा कुत्ते ने गाय को काट लिया था। इसके बावजूद परिजनों ने लापरवाही बरतते हुए गाय का इलाज कराने के बजाय उसका दूध निकालना जारी रखा और उसे बारात के भोजन में इस्तेमाल कर लिया। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में कैंप लगाकर अब तक 92 लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए हैं। मध्यप्रदेश पटवारी संघ तहसील शाखा छिंदवाड़ा ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में राजस्व प्रकरणों में दस्तावेज उपलब्ध कराने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और कार्य में आ रही परेशानियों का उल्लेख किया गया।पटवारियों ने कुछ कर्मचारियों पर अधिक कार्यभार होने और फॉर्मर रजिस्ट्रियों के अपडेट में आ रही दिक्कतों को भी प्रमुखता से उठाया।संघ ने प्रशासन से सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर जल संचय जनभागीदारी अवैध उत्खनन पर रोक और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कन्हान नदी सहित क्षेत्रों में अवैध उत्खनन रोकने जलापूर्ति सुधार अस्पतालों में बिजली-पानी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की स्थिति सुधारने को कहा। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने लंबित पेंशन व प्रमाण-पत्र प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए छिंदवाड़ा में 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना देहात कुण्डीपुरा और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल-ढाबों व सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संचालकों को आवश्यक दस्तावेज रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को समझाइश देते हुए भविष्य में पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई जल संचय अवैध उत्खनन और जनकल्याण योजनाओं पर कलेक्टर सख्त पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर जल संचय जनभागीदारी अवैध उत्खनन पर रोक और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कन्हान नदी सहित क्षेत्रों में अवैध उत्खनन रोकने जलापूर्ति सुधार अस्पतालों में बिजली-पानी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की स्थिति सुधारने को कहा। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने लंबित पेंशन व प्रमाण-पत्र प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए बिना हेलमेट व काली फिल्म वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई काटे 33 चालान बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए थाना देहात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया चालकों एवं काली फिल्म लगे चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 33 चालान काटे और 10500 रुपये का जुर्माना वसूला।अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित भी किया गया। कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ आप का धरना छिंदवाड़ा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने फव्वारा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश संगठन मंत्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राजू पाण्डे जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने बढ़ी कीमतों को आम जनता और व्यापारियों पर बोझ बताते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।