Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-May-2026

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न 8 फीट दीवारें खड़ी कॉलम गायब! एक माह से कार्य बंद कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा बच्चों संग सडक़ पर उतरे पावर हाउस कॉलोनी के परिवार अंतिम नोटिस के बाद से दहशत देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल असम व पांडुचेरी में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाईयां देते हुए जश्न मनाया। ४ मई को पांच राज्यों की मतगणना संपन्न हुई। तीन राज्यों में भाजपा के पक्ष में परिणाम आने पर कार्यकताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यालय के सामने भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते हुए इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय समीप स्थित अटल उद्यान में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा में माल्यार्पण कर नारेबाजी की गई। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बालाघाट के उत्तर सामान्य वनमंडल अंतर्गत लामता वन परिक्षेत्र मुख्यालय में करीब 15 लाख रुपए की लागत से वन सुरक्षा समिति के लिए मीटिंग हॉल एवं प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन यह निर्माण कार्य शुरू से ही विवादों में घिरा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ठेकेदार द्वारा भवन में करीब 8 फीट ऊंची दीवारें खड़ी कर दी गई हैं जबकि अब तक कॉलम ही तैयार नहीं किए गए हैं। यह गंभीर तकनीकी लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इसके बावजूद प्रभारी अधिकारी द्वारा न तो मौके का निरीक्षण किया जा रहा है और न ही कार्य को रोकने की कोई पहल की गई है।करीब एक महीने से निर्माण कार्य बंद पड़ा है लेकिन विभाग की ओर से स्थिति सुधारने या जांच करने की कोई गंभीर पहल नहीं दिख रही। इससे साफ है कि या तो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल हैं या फिर जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। बालाघाट के वार्ड 23 स्थित पावर हाउस कॉलोनी में बेदखली नोटिस के बाद हडक़ंप मच गया है। पीडि़त परिवारों पर बेदखली की तलवार लटक रही है। प्रशासन द्वारा जारी अंतिम नोटिस के बाद लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को पीडि़त परिवार विधायक अनुभा मुंजारे के आवास पहुंचे जहां वे सुबह 10 बजे से दोपहर तक पेड़ के नीचे बैठे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। रहवासियों का कहना है कि वे प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्हें हटाने से पहले रहने की वैकल्पिक व्यवस्था दी जानी चाहिए। उनका आरोप है कि पिछले 6 महीनों से लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं लेकिन पुनर्वास को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद लालबर्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ खुशियां मनाईं। 04 मई की शाम 06 बजे भाजपा कार्यकर्ता लालबर्रा बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रसन्न अवधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब भय से मुक्त हुआ है। श्री अवधिया ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा को वोट देकर एक सशक्त संदेश दिया है। उन्होंने लालबर्रा और बालाघाट की जनता से भी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।जश्न के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव अवधिया पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अवधिया बेलगांव सरपंच अरुण पंचेश्वर प्रशांत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शहर मुख्यालय के भटेरा चौकी रेलवे क्रासिंग के समीप घायल मिले वृद्ध की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की शिनाख्त भटेरा निवासी हरिशंकर पिता सुबेलाल मानेश्वर के रूप में की गई। बताया गया कि मृतक की पत्नि व दो बच्चे है। लेकिन मृतक करीब २० वर्षो से अकेला रह रहा था। जो २८ अप्रैल को भटेरा रेलवे क्रासिंग समीप घायल हालत में मिला था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नगर के देवी तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को कांग्रेस सडक़ों से उतरकर तालाब में पहुंच गई। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विधायक अनुभा मुंजारे और कार्यकर्ताओं ने खुद तालाब में उतरकर सफाई की और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कांग्रेस ने देवी तालाब में व्यापक सफाई अभियान चलाया। विधायक और कार्यकर्ता खुद तालाब में उतरे और घमेले के माध्यम से गंदगी व कचरा बाहर निकाला। इस पहल को प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध के रूप में भी देखा जा रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार हो रही मौतें वन्यजीव संरक्षण पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही हैं। गर्मी के इस सीजन में व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। ताजा मामले में किसली जोन के मगर नाला क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बाघ का शव मिलने से हडक़ंप मच गया है। कान्हा टाइगर रिजर्व में बीते 5 महीनों में यह नौवीं घटना सामने आई है जिससे केटीआर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कान्हा प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत का कारण आपसी संघर्ष माना जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और वन्यजीव चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता अंतर्गत लघु वनोपज तेंदूपत्ता सहकारी समिति लामता में पदस्थ प्रबंधक जी.एल. लाँझेवार के सेवा निवृत्त होने पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर शाल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की गई। कार्यक्रम में वन विभाग परिवार द्वारा श्री लाँझेवार एवं उनके परिजनों का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों और समिति अध्यक्षों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया। ज्ञात हो कि जी.एल. लाँझेवार वर्ष 1989 से लघु वनोपज तेंदूपत्ता समिति लामता में प्रबंधक पद पर कार्यरत रहे। अपने 37 वर्षों के सेवा काल में उन्होंने विभागीय कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे अपनी मिलनसारिता कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते रहे। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विभाग का विश्वास बनाए रखा।