Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-May-2026

देहरादून में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।अब तक बड़ी संख्या में लोग राशन की दुकानों पर पहुंचकर अपनी केवाईसी पूरी कर चुके हैं लेकिन अभी भी कई परिवार ऐसे हैं जिनकी प्रक्रिया बाकी है। खासतौर पर बुजुर्ग बीमार दिव्यांग और ऐसे लोग जो किसी कारणवश घर से बाहर नहीं जा सकते उन्हें काफी परेशानी हो रही थी।इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया है जिसके जरिए लोग घर बैठे ही अपने पूरे परिवार की ई-केवाईसी आसानी से कर सकते हैं। ईरानअमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ बड़े देशों तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसका असर भारत के छोटे शहरों तक भी पहुंच रहा है। उत्तराखंड के रुड़की से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मौत के साए में 65 दिन आंखों के सामने मंडराते मिसाइल और ड्रोन और समंदर के बीच फंसा एक जहाज..ये किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि रुड़की के कैप्टन आशीष शर्मा की सच्ची दास्तान है जो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे खतरनाक वार जोन में करीब दो महीने तक फंसे रहे लेकिन ना खुद हिम्मत हारी और ना अपने 24 साथियों का हौसला टूटने दिया। 65 दिन तक जिस बेटे की सलामती के लिए परिवार हर दिन दुआ कर रहा था आज वो सकुशल घर लौट आया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को वन क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान किया। जिसमें शत प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 756682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई इसमें वृद्धावस्था विधवा दिव्यांग किसान परित्यक्ता भरण पोषण अनुदान तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल है सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है इसलिए सरकार आर्थिक- सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। सतपाल महाराज ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की विजय हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता को जीत की मुख्य धारा बताया। उन्होनें बताया कि उनको भी दार्जिलिंग में काम करने का मौका मिला लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण जा नहीं सके लेकिन वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्य किया। महाराज ने कहा कि प्रचंड बहुमत बताता है कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया है जिसके कारण भाजपा को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने हुक्का पीने और गंगा तट पर हुड़दंग मचाने के आरोप में 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक का वाहन भी सीज कर दिया गया है। बता दे कि पुलिस लगातार क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों से अपील कर रही है कि वह मां गंगा की मर्यादा का उल्लंघन न करें। बावजूद इसके पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने गंगा किनारे चेकिंग अभियान चलाया। यहां चार पर्यटक गंगा किनारे हुक्का पीते हुए और तीन पर्यटक नहाने के दौरान हुड़दंग करते हुए पकड़े गए। दो पर्यटक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार हुए हैं। उत्तराखंड में आम जनता की समस्याओं को लेकर सरकार अब पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने “नो पेंडेंसी” को प्रशासन का मूल मंत्र बताते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का निवारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जन-हित है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश भी दिए। लंढोर बाजार में लगातार हो रहे भू धंसाव को लेकर नगर पालिका परिषद मसूरी आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन द्वारा सर्वेक्षण किया गया था इसके बाद यहां पर लगभग छह भवन गिरासु पाए गए इसके बाद प्रशासन की टीम द्वारा आज यहां पर एक दुकान स्वामी को नोटिस जारी किया गया है जिसका स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है l स्थानीय लोगों का कहना है कि जब छह भवन गिरासू की श्रेणी में है तो ऐसे में मात्र एक दुकान को नोटिस देना न्यायौचित नहीं है बताया जा रहा है कि भू स्वामी द्वारा षड्यंत्र के तहत इस प्रकार की कार्यवाही करवाई गई है इस दुकान पर एक महिला स्वरोजगार कर अपने बच्चों का भरण पोषण करती है और पिछले लगभग 25 वर्षों से यहां पर निवास कर रही है l प्रशासन द्वारा ना तो इनके पुनर्वास की व्यवस्था की गई है ना ही इनके रोजगार को लेकर कोई कदम उठाया गया है इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा तीन दिन के भीतर इन्हें दुकान और मकान खाली करने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं इसको लेकर महिला में भय व्याप्त है