Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
05-May-2026

लापरवाही जिला अस्पताल की लैब में किराए के कर्मचारी निकल रहे ब्लड के सैंपल ! कार्रवाई नहीं होने पर राशन परिवहन मामला फिर पहुँचा जनसुनवाई में ! फर्जी दस्तावेजों से जमीन नामांतरणमामले को लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे ग्रामीण जांच की रखी मांग! जिला अस्पताल के हेल्थ कैंप में अव्यवस्थाघंटों इंतजार से परेशान हुए मरीज! और महिला आरक्षण के लिए पीएम को भेजे पोस्टकार्ड ! मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं आरोप है कि यहां नियमित तकनीशियन की जगह निजी कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।बताया जा रहा है कि बिना किसी प्रशिक्षण और योग्यता के ये कर्मचारी ब्लड सैंपल लेने जैसे संवेदनशील कार्य कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने अपनी सुविधा के लिए निजी लोगों को प्रतिदिन लगभग दौ सौ रुपये पर रखा है।अस्पताल परिसर में इन कर्मचारियों को खुलेआम सैंपल लेते देखा गया जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।मरीजों और उनके परिजनों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं जिला अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।वही मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल द्वारा जांच कमेटी बनाकर 5 दिन में रिपोर्ट पेश करने आदेश दिए हैं। छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव क्षेत्र में राशन परिवहन से जुड़े मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने एक बार फिर कलेक्टर से गुहार लगाई है।आवेदक निर्मला पाल ने जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर पूर्व में दिए गए आवेदन पर कार्रवाई की मांग की। आवेदन में मृतक के नाम से सेक्टर संचालन जारी रहने और परिवहन कार्य में अनियमितताओं की बात कही गई है। बताया गया कि मामले की शिकायत पहले भी संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है।इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।पीड़ित पक्ष ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। तामिया तहसील क्षेत्र में जमीन के नामांतरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना ही उनकी भूमि का नामांतरण दूसरे पक्ष के नाम कर दिया गया।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि पर उनका वैध कब्जा और अधिकार होने के बावजूद राजस्व अभिलेखों में बदलाव कर दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि इस प्रक्रिया में न तो उन्हें कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही नियमों का पालन किया गया जिससे पूरी कार्रवाई संदिग्ध प्रतीत होती है। जिला चिकित्सालय में आयोजित नि:शुल्क लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर में अव्यवस्था का मामला सामने आया है यहां शिविर डिस्ट्रिक्ट एन सी डी सेल सी एम एच ओ के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर लगाया गया था। शिविर में बीपी शुगर और लिवर फंक्शन जैसी जांचें नि:शुल्क की जा रही थीं। लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा।मरीजों ने आरोप लगाया कि स्टाफ अंदर बैठा रहा और दरवाजा बंद कर दिया गया।एक मरीज ने बताया कि उन्हें वापस भेजकर बाद में आने को कहा गया और बाद मे उनकी जांच करने से मना कर दिया गया अव्यवस्था के कारण शिविर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई । जिले की महिला कांग्रेस ने चुनावों में महिला आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री केा पोस्टकार्ड भेजने का अभियान शुरू किया है। महिला नेत्रियों ने प्रधानमंत्री के नाम शहर के मुख्य डॉक घर से पोस्ट कार्ड पोस्ट किए। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान दो महीने तक जिलेभर में चलेगा। उन्होंने बताया प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। सरला श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की हर विधानसभा और शहर गांव-गांव कस्बों व मंजरे टोलों से पांच लाख महिलाएं प्रधानमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड भेजेंगीं। पोस्ट कार्ड के जरिए मांग की जा रही है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम दो हज़ार तेईस को तत्काल लागू किया जाए। गांव में नहीं दिखता कोटवार परेशान ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन अमरवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रंगपुर में कोटवार की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान कोटवार को हटाने की मांग की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटवार केवल पंद्राह अगस्त व छब्बीस जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर ही दिखाई देता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी किसी जरूरी काम के लिए कोटवार से संपर्क किया जाता है तो वह फोन तक नहीं उठाताआक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्तमान कोटवार को तत्काल हटाकर गांव के ही किसी जिम्मेदार और योग्य युवक को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए । जल जीवन मिशन की समीक्षा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए आदेश मंगलवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जल जीवन मिशन और ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली।उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और जमीनी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए बैठक में अदिकारियो ने बताया कि 136 संकटग्रस्त ग्रामों में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो चुका है।नल-जल योजनाओं से इन गांवों में अब नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।कलेक्टर ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई डंपर जब्त कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।कार्रवाई के दौरान डंपर को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही डंपर को जब्त कर थाना कुंडीपुरा की अभिरक्षा में खड़ा कराया।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई खनिज नियमों के तहत की गई है।प्रकरण को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। चारगांव अंधी हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार चांद थाना पुलिस ने ग्राम चारगांव में खेत में मिली महिला की अंधी हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 1 मई को सड़ी-गली अवस्था में महिला का शव मिला था जिसकी पहचान सुनीता (45) निवासी पातालेश्वर के रूप में हुई।जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध संबंध और साथ रहने के दबाव से परेशान होकर 28 अप्रैल को महिला को खेत में ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी हेमंत सोनेकर (29) निवासी लहगड़ुआ को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। अवैध कॉलोनियों पर निगम का शिकंजा तीन कॉलोनियां घोषित अवैध नगर पालिका निगम ने खापाभाट क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन कॉलोनियों को अवैध घोषित कर दिया है। यह कार्रवाई निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।जांच में पाया गया कि राधा पवार ज्योति और रतन लाल ने बिना डायवर्सन रेरा पंजीयन कॉलोनाइजर लाइसेंस एवं विकास अनुमति के जमीन को भूखंडों में विभाजित कर बिक्री की। राधा पवार ने 8 ज्योति ने 7 और रतन लाल ने 32 प्लॉट विकसित किए।निगम के अनुसार तीनों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे लेकिन जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। निगम ने चेतावनी दी है कि संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। नियमों की अवहेलना क्षेत्र में धड़ल्ले से जलाई जा रही नरवाई प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए जाने के बावजूद क्षेत्र में नरवाई जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खेतों में खुलेआम पराली जलाकर किसान न केवल शासन के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।जानकारी के अनुसारढिमराढाना इलाके में फसल कटाई के बाद किसान बड़ी मात्रा में नरवाई जला रहे हैं जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैल रहा है और वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही आग लगने की घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है जिससे खेतों के साथ-साथ आसपास की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच सकता है। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 155 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 155 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया।