Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
05-May-2026

बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार असम में हैट्रिक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 206 सीटों पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन चुनाव हार गए। तमिलनाडु में TVK दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई पश्चिम बंगाल असम तमिलनाडु केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा ने कब्जा जमाया है। तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ यहां 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े से पीछे है। इधर पुडुचेरी में एनडीए की ही सरकार सत्ता में बनी रहेगी। चेन्नई स्थित टीवीके के दफ्तर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं पार्टी थिरुप्पाथुर से टीवीके प्रत्याशी के श्रीनिवास सेतुपति ने डीएमके उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हराया है। श्रीनिवास को 83365 वोट मिले। भाजपा ने पोलिंग एजेंट भी परीक्षा लेकर बनाए बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘बंगाली अस्मिता’ नैरेटिव के मुकाबले पीएम नरेंद्र मोदी के ‘डबल इंजन’ के वादे को चुना। कमल की आंधी में तृणमूल बिल्कुल तिनकों की तरह ही उड़ गई। भाजपा लंबे समय से संगठन के स्तर पर तैयारी में जुटी थी। पोलिंग एजेंट चुनने के लिए भी मौखिक और लिखित परीक्षाएं तक ली गई थीं। पिछले छह महीने से पार्टी का ध्यान दो लक्ष्यों के साथ जमीनी नेटवर्क पर रहा। पहला ग्रामीण इलाकों में डर के माहौल का मुकाबला और सुनिश्चित करना कि वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। ग्राउंड पर तमाम प्रयासों का नतीजा ये रहा कि भाजपा अपने साथ नए वोटर्स को जोड़ने में सफल रही। पिछले चुनाव में टीएमसी का वोट शेयर 48.5% था जो इस बार 40.80% रह गया। वहीं भाजपा 38.4% से बढ़कर 45.85% वोट पर पहुंच गई। इसके पीछे हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण बड़ा कारण है। हालांकि सिर्फ ध्रुवीकरण ही इकलौती वजह नहीं है। रोजगार की कमी पलायन औद्योगिक ठहराव पंचायत स्तर की दादागिरी और स्थानीय टीएमसी कैडर से नाराजगी निर्णायक रही। पश्चिमी औद्योगिक पट्टी आसनसोल दुर्गापुर और बैरकपुर जैसे इलाकों में भाजपा ने बंद मिलों नौकरी लॉजिस्टिक्स हब और सिंडिकेट राज के खिलाफ अभियान चलाया। राजस्थान के तापमान में 8°C की गिरावट राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बादलों का लंबा ट्रफ बना हुआ है जिससे उत्तर मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है। पिछले 24 घंटे में भी बिहार हरियाणा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई है। सोमवार को राजस्थान में आंधी बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दिन में तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर समेत कई शहरों को अधिकतम तापमान 35°C से कम रहा। मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी की जगह बारिश और आंधी का असर है। सोमवार को 15 जिलों बारिश और ओलावृष्टि हुई। बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 जिलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हरियाणा में तेज आंधी से 15 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8°C रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4°C तापमान रहा था। ताबो का पारा 3.5°C और कुकुमसैरी का 4.1°C रहा। अमेरिका ने होर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। उनके मुताबिक ये होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं। हालांकि ईरान ने इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। या तो ईमानदारी से समझौता करे या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा। अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत वह वहां गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। इसी दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ। ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे।