Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-May-2026

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। ग्वालियर से लौटकर सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम का भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप सिंह रघुवंशी और वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की राजनीति को चुना है। असम में हैट्रिक और बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता जनविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार कर मोदी की गारंटी पर अपनी मुहर लगा दी है।