Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-May-2026

नेशनल हाईवे पर 2 मिनट में लूट VIDEO राहगीरों को धमकाया शुजालपुर-आष्टा नेशनल हाईवे पर फिल्मी अंदाज में चलते ट्रक से सामान लूटने का एक मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 752 सी पर सोमवार दोपहर के समय हुई इस वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है जिसमें बदमाश नजर आ रहे हैं।यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम तिलावद और मैना के बीच हुई। दो बिना नंबर की बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक तेज रफ्तार ट्रक का पीछा किया। इनमें से एक बदमाश चलती बाइक से ट्रक के पिछले हिस्से पर चढ़ गया और रस्सी काटकर तिरपाल हटा दी।महज दो मिनट के भीतर आरोपी ने ट्रक के अंदर रखे दो बड़े बॉक्स नीचे फेंक दिए और फिर खुद भी नीचे कूद गया। चुनावी रुझानों पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान पांच राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसे राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जीत बताया।ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. मोहन यादव ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि होली दिवाली जैसे त्योहारों की तरह आज आनंद का माहौल है। यह अहंकारियों की पराजय और राष्ट्रवाद की जीत है। कार्यकर्ताओं और लोगों को बांटी गई झालमुड़ी भाजपा का 5 राज्यों में से 3 पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी में सरकार बना रही है। फाइनल रिजल्ट कुछ देर में आएंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यालयों में जीत का जश्न का माहौल है। प्रदेशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को झालमुड़ी खिलाई जा रही है तो कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया जा रहा है। भोपाल इंदौर ग्वालियर उज्जैन सहित कई शहरों में सड़कों पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए। पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। रतलाम में डबल मर्डर नाचने की बात पर चाकूबाजी रतलाम के जीआरपी थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड रेलवे क्वार्टर में रविवार रात शादी समारोह में नाचने की बात को लेकर हुई चाकूबाजी में दो युवकों की मौत हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।वहीं आरोपी पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी आनंद (पिता गोविंद रावत) और पीएनटी कॉलोनी निवासी शाहबाज उर्फ आशु (पिता आफताब खान) के रूप में हुई है। बच्चियों को बचाते हुए आरक्षक की डूबने से मौत मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पुलिस आरक्षक शिवलाल परस्ते की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा देवगांव स्थित नर्मदा और बुडनेर नदी के संगम पर हुआ जहां आरक्षक अपने परिवार के साथ स्नान करने गए थे। अपनी बच्चियों को बचाने के प्रयास में वे गहरे पानी में डूब गए हालांकि उनकी बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया। एमपी में कई जिलों में बारिश ओले गिरे प्रदेश में सोमवार को मौसम ने एक साथ दो रूप दिखाए। कहीं आंधी बारिश और बड़े ओलों ने हालात बिगाड़ दिए तो कहीं पारा 44 डिग्री तक पहुंचकर लोगों को झुलसाता रहा। रीवा आगर मालवा सतना समेत कई जिलों में अचानक हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। खेतों से लेकर खरीदी केंद्रों तक फसलें खतरे में आ गईं। वहीं रायसेन सहित कई शहरों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। इस असामान्य उतार-चढ़ाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।