Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
05-May-2026

सितारगंज के निकट शक्ति फार्म एक्वा पार्क के पास से दो अभियुक्तों को हाथी दांत के साथ किया गिरफ्तार l सितारगंज एसडीओ सावित्री गिरी ने बताया कि 4 मई 2026 को शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के 12 कोली वन क्षेत्र में शक्ति फार्म एक्वा पार्क के पास यह कार्रवाई की गई। टीम ने मौके से दो आरोपियों मृत्युंजय हालदार और मानिक मंडल को दबोच लिया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक हाथी दांत बरामद हुआ है जिसकी लंबाई लगभग 3 फीट 3 इंच और वजन करीब 7 किलो 820 ग्राम बताया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है दोनों आरोपी शक्ति फार्म सितारगंज के निवासी हैं। वन विभाग ने इनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधन 2022) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विगत वर्ष सितंबर माह में आई आपदा में मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे मसूरी का संपर्क कट गया था इसके बाद सरकार द्वारा यहां पर वैली ब्रिज का निर्माण किया गया जिसके बाद आवाजाही शुरू हो पाई l क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी है यहां पर एक स्थाई पुल का निर्माण किया जाना चाहिए जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े इसी को लेकर आज मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा 12 करोड रुपए की लागत से टू लेन पुल का शिलान्यास किया गया जिसमें पैदल चलने के लिए फुटपाथ की भी व्यवस्था की गई है चार माह के भीतर का पुल निर्माण कर दिया जाएगा इसको लेकर मंत्री गणेश जी ने आज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तय समय पर निर्माण को पूरा किया जाए l इस मौके पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई गई है l उन्होंने बताया कि आज ही उनके द्वारा मसूरी विधानसभा में 10 करोड रुपए की योजनाओं को स्वीकृति दी गई है रुड़की से बड़ी खबर आ रही है जहां परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जीर्णोद्वार कार्य की शुरुआत की। इस दौरान बस अड्डे के दोनों मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि जैसे-जैसे बजट उपलब्ध होता जाएगा उसी के अनुरूप पूरे बस अड्डे का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्वार कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डे पर सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस कार्य के शुरू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी का माहौल है उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में रुड़की बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैस नजर आएगा l उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक और असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक जीत नहीं है बल्कि वहां की जनता की आशाओं विश्वास और बदलाव की आकांक्षा की जीत है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि उनके विजन और नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार का मॉडल देशभर में सफल साबित हो रहा है जहां केंद्र और राज्य सरकार मिलकर तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। धामी ने विश्वास जताया कि इस जीत के बाद पश्चिम बंगाल में विकास की नई गति देखने को मिलेगी और वहां की जनता को बेहतर शासन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने इस जीत को संभव बनाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि जनता अब विकास और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। केदारनाथ में यात्रियों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा उन्हें हैलीकॉप्टर के माध्यम से नीचे भिजवाया गया है। रेस्क्यू टीमों एनडीआरएफ एसडीआरएफ और डीडीआरएफ द्वारा बीमार यात्रियों को चिकित्सालय से हेलीपैड तक लाकर हेलीकॉप्टर में बिठाया जा रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग व रेस्क्यू टीमें मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वाह कर रही हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारियों को परखने को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा का एक बार फिर उत्तराखंड में दौरा है हाल ही में प्रभारी ने अपने दौरे की शुरुआत उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से की थी और अब उनका ये दौरा गढ़वाल मंडल का रहने वाला है। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 6 मई को प्रभारी उत्तराखंड पहुंचेंगी जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका यह दौरा गढ़वाल मंडल में पहले पौड़ी फिर रुद्रप्रयाग चमोली और फिर टिहरी जिले का रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और उनके जिले की तैयारियों को परखेंगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा ने इसे संगठन और नेतृत्व की जीत बताया है। प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के सुनहरे भविष्य का संकेत है।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने के बाद इन राज्यों में भाजपा को बड़ी विजय मिली है व आने वाले समय में उनके नेतृत्व में भाजपा पूरे राष्ट्र में और मजबूती से आगे बढ़ेगी और शायद ही देश का कोई कोना होगा जो भगवा की जीत से अछूता होगा। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा नतीजे आने वाले चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत की नींव रखेंगे।