गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ट्रक कुंडेल धान संग्रहण केंद्र के लिए धान लेकर जा रहा था। भीषण गर्मी और लगातार लंबे सफर के कारण ट्रक का इंजन अत्यधिक गर्म हो गया जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह चपेट में आ गया। राजधानी रायपुर के रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी छापेमारी की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैवल कंपनी के माध्यम से जाली नोटों की खेप अलग-अलग राज्यों में भेजे जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि ट्रैवल ऑपरेशन की आड़ में बोरियों में भरकर नकली नोटों की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर डीआरआई की टीम ने अचानक दबिश दी और कार्यालय की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध बोरियां भी बरामद की हैं जिनमें छोटी नोटों के बंडल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके से तीन बोरियों को जब्त किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के फोकस वाले बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व है और न ही नीयत इसलिए उसका कोई भविष्य नहीं है। अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भ्रम और अफवाह फैलाने का काम कर रही है और अब पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से दूर हो चुकी है जिसका आगामी चुनावों में उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब बेहतर माहौल बन रहा है और बस्तर विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अरुण साव ने दावा किया कि बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने का संकल्प सरकार पूरा करेगी। पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में प्रवेश करते हैं लेकिन वहां की सरकार ने केंद्र की एजेंसियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं। उन्होंने कहा कि अब इस दिशा में उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि घुसपैठ पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। विजय शर्मा ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देशभर के कार्यकर्ताओं ने वहां संगठन के लिए कड़ी मेहनत की है विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रायपुर रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा द्वारा एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के बच्चे शामिल होंगे। साथ ही आठ जिलों के कलेक्टरों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्षों में पहली बार प्रबंध समिति का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया गया है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल रमेन डेका की पहल को श्रेय दिया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।