Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Oct-2026

कमिश्नर के सामने अधिकारियों पर भड़के महापौर बोले- जनता के काम नहीं हुए तो धरने पर बैठूंगा जंगली जानवरों को मारने बिछाया करंट चपेट में आने से युवक की मौत अंकिता भंडारी मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च मंदिर निर्माण को लेकर विवाद वार्डवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संत ने दिया एकता और सद्भाव का संदेश 1 नगर निगम में जनता से जुड़े कामों में हो रही देरी को लेकर महापौर विक्रम अहाके का गुस्सा सामने आया। निगम कार्यालय पहुंचे महापौर ने कमिश्नर के सामने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता ने उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि चुना है तो लोगों के काम कराने के लिए उन्हें बार-बार नगर निगम के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे हैं। महापौर ने कमिश्नर के सामने अपनी परेशानी रखते हुए कहा कि छोटे-छोटे कामों के लिए भी छह से सात बार निगम कार्यालय आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को ही काम कराने के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है तो आम नागरिकों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। 2 मोहखेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोहांगी में जंगली जानवरों से मक्का की फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से प्रदीप तिरगाम की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक खौसी ने अपने खेत में जीआई तार लगाया था जिसमें घनश्याम कासेकर ने घर के बिजली कनेक्शन से तार जोड़कर करंट प्रवाहित किया था। खेत की मेड़ से गुजरते समय प्रदीप इसकी चपेट में आ गया। मामले में पुलिस ने अशोक खौसी (54) और घनश्याम कासेकर (62) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घनश्याम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 3 अंकिता भंडारी मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च अंकिता भंडारी मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका की जांच कर पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की गई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरला सिसौदिया ने कहा कि दोषियों को सजा मिलने के बावजूद मामले के सभी पहलुओं का खुलासा होना जरूरी है। उन्होंने दुष्यंत कुमार गौतम का उल्लेख करते हुए कहा कि जांच पूरी होने तक उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए। महिला कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की भूमिका सार्वजनिक करने की मांग उठाई। 4 मंदिर निर्माण को लेकर विवाद वार्डवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत शहर के गुरैया स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। वार्डवासियों ने कुछ लोगों पर जातिसूचक अपशब्द कहने महिलाओं-बच्चों को डराने और मारपीट की धमकी देने के आरोप लगाते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में 22 अक्टूबर को मंदिर निर्माण के दौरान विवाद होने का भी उल्लेख किया गया है। वार्डवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच संबंधित लोगों पर वैधानिक कार्रवाई और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की मांग की है। 5 महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संत ने दिया एकता और सद्भाव का संदेश उज्जैन धाम से पधारे महर्षि बालगोविन्द जी महाराज ने वाल्मीकि गुरुद्वारे में महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। इसके बाद नगर भ्रमण कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान महाराज जी ने सनातन धर्म सामाजिक एकता और धार्मिक सहिष्णुता पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और भारतीय संस्कृति व परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया। वही राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरदीप सिंह गिल ने भी वाल्मीकि जयंती एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। 6 जल संकट से निपटने शहर में खुदेंगे 50 नए बोर अल्प वर्षा के कारण शहर में गहराते जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने 50 नए बोरवेल कराने का निर्णय लिया है। महापौर विक्रम अहके के निर्देश पर शहर के विभिन्न वार्डों और जरूरतमंद क्षेत्रों में बोरिंग कराई जाएगी। निगम प्रशासन के अनुसार टेंडर प्रक्रिया जारी है और निर्धारित समय-सीमा पूरी होते ही काम शुरू किया जाएगा। वर्तमान में शहर में एक दिन के अंतराल से जलापूर्ति की जा रही है। निगम ने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने और जल संरक्षण में सहयोग की अपील की है। 7 कृषि और उद्यानिकी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कृषि एवं सह संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यानिकी पशुपालन एवं डेयरी सहकारिता और मत्स्यपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति व लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर दुग्ध संघ के जिला अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। 8 बाल श्रम रोकने नियमित निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बाल एवं कुमार श्रम की रोकथाम को लेकर जिला टास्क फोर्स की पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें दुकानों प्रतिष्ठानों और औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने तथा बाल श्रम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में बाल श्रम से मुक्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके पुनर्वास पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को आपसी समन्वय से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अधिनियम के उल्लंघन पर छह माह से दो वर्ष तक की सजा और 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। बाल श्रम की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है। 9 खजरी में अवैध कॉलोनी घोषित कॉलोनाइजर पर FIR की तैयारी नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर निगम प्रशासन ने मौजा खजरी में बिना अनुमति विकसित कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया है। जांच में भूमि स्वामी जीतेन्द्र मालवी द्वारा बिना डायवर्जन कॉलोनी विकास अनुमति और RERA पंजीयन के 0.405 हेक्टेयर भूमि पर 24 प्लॉट काटकर बेचने का मामला सामने आया है। निगम द्वारा जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और अंतिम नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रशासन ने कॉलोनाइजर के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 27 अक्टूबर को OBC महासंगम कलेक्ट्रेट तक निकलेगी रैली OBC समाज के 27% आरक्षण की बहाली जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर 27 अक्टूबर को चंदनगांव स्थित पवार मंगल भवन में सर्वजातीय OBC महासंगम आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।