Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Oct-2026

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कोसमी में 57.33 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन देवी प्रतिमा विसर्जन में आस्था सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला चिकित्सालय बालाघाट का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला वार्ड मेडिकल वार्ड नवजात शिशुओं के उपचार के लिए संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) बच्चा वार्ड और डे केयर यूनिट सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर नाश्ता एवं भोजन मिलने के समय की जानकारी भी ली। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 22 अक्टूबर को बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत कोसमी में 57 लाख 33 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया ग्राम पंचायत कोसमी में प्रस्तावित विकास कार्यों के अंतर्गत मुख्य मार्ग (मेन रोड) से स्कूल तक सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क के दोनों ओर पौधारोपण भी किया जाएगा जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 22 अक्टूबर को बालाघाट जिले के प्रवास के दौरान लालबर्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत गर्रा में नवनिर्मित ई-लायब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 124 करोड़ 06 लाख रुपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने जिला सरपंच संघ के सम्मेलन को भी संबोधित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के पास विकास के लिए राशि की कमी नहीं है। ग्राम पंचायत गर्रा ने ई-लायब्रेरी शुरू कर युवाओं के लिए एक अच्छी पहल की है। 16वें वित्त आयोग की राशि भारत सरकार से सीधे ग्राम पंचायतों में आ रही है। सनातन परंपरा के प्रमुख महापर्वों में शामिल शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु नौ दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना करते हैं। पर्व के समापन पर नम आंखों से मां भगवती को विदाई देते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इस पावन अवसर को सुरक्षित सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए नगर पालिका परिषद बालाघाट ने विसर्जन कुण्ड एवं नदीघाट पर व्यापक व्यवस्थाएं कीं छोटे पुल स्थित वैनगंगा नदी के छोटे पुल के नीचे छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कुण्ड बनाया गया था। बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए दो क्रेनों की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर पालिका कर्मचारियों की तैनाती तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई। विसर्जन स्थल पर नगर में विराजित दुर्गा प्रतिमाओं के छायाचित्र भी प्रदर्शित किए गए ताकि श्रद्धालु नगर में स्थापित मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों को देख सकें।