Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-May-2026

झाड़ियों में मिला अर्द्धनग्न शव हत्या की आशंका तेज आंधी-तूफान से फीडरों में फाल्ट खरीदी केंद्रों पर अफरा-तफरी बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार जिले के रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम गर्राबोड़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। झाडिय़ों में अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम गर्राबोड़ी के पास मुरझड़ रोड किनारे मैदान में 23 वर्षीय तरुण लिल्हारे का शव मिला है। मृतक खैरलांजी का निवासी था और पेशे से वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार तरुण 5 मई की रात एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं जिसे पुलिस जांच के एक एंगल के रूप में देख रही है। जिले में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं तेज आंधी-बारिश और बिजली गुल होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। शहर में करीब 4 घंटे तक बिजली ठप रही जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य किया जिसके बाद शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत तो दी लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के दौरान गेहूं खरीदी केंद्रों पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खुले में रखे अनाज के भीगने की आशंका बनी रही लेकिन प्रशासन ने किसी भी केंद्र पर गेहूं खराब होने से इनकार किया है। बालाघाट. जिले में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नवेगांव लालबर्रा और वारासिवनी थाना क्षेत्रों में सक्रिय गिरोह के दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 12 बैटरी टवेरा वाहन सहित अन्य सामग्री को बरामद किया है। सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीते दिनों अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय खड़े वाहनों से बैटरियां और डाबर पट्टे चोरी किए जा रहे थे। विवेचना के दौरान संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। इस मामले में निलेश खरोले निवासी ग्राम बेहरई थाना लालबर्रा सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से जिले के अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत के बाद प्रदेशभर में शोक की लहर है। इस घटना को लेकर शासन और प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बुधवार को बालाघाट में यूथ कांग्रेस द्वारा शहर के हनुमान चौक स्थित गांधी प्रतिमा हनुमान चौक के समक्ष मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्र में बुधवार 06 मई को दोपहर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। दोपहर अचानक मौसम के मिजाज में आए बदलाव और तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा के दौरान सिवनी-बालाघाट मुख्य मार्ग पर स्थित मिरेगांव पेट्रोल पंप के सामने एक विशालकाय आजन का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क के बीचों-बीच आ गिरा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह भारी-भरकम पेड़ गिरा उस समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था जिससे एक बड़ी जनहानि और भीषण दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। शुक्र रहा कि पेड़ के नीचे कोई विद्युत लाइन नहीं गुजर रही थी अन्यथा बिजली के तार टूटने से न केवल क्षेत्र में अंधेरा छा जाता बल्कि करंट फैलने का खतरा भी बना रहता। केन्द्र सरकार द्वारा अचानक कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दाम में ९९२ रूपए की मूल्य वृद्धि करने पर आम आदमी पार्टी द्वारा सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर मुख्यालय के कालीपुतली चौक में ६ मई बुधवार की शाम ५.३० बजे एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर शहर में रैली निकाली गई। रैली में आप पार्टी के पदाधिकारियों ने मोदी जी से कमर्शियल गैस के दामों में की गई मनमानी मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने नारे बाजी करते हुए मांग की है। इस संबंध में आप पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पांच राज्यों के मतदान प्रक्रिया संपन्न होते ही कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दाम २३४५ से बढ़ाकर एकदम से ३३३७ रूपये कर दी गई है। इससे होटल व्यवसायियों का दुकान संचालन करना मुश्किल हो रहा है। सिलेण्डर के दाम बढऩे से चाय-नाश्ता व भोजन के दामों में वृद्धि होगी जिसका असर आमजनों पर भी पड़ेगा।