Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-May-2026

5-6 दिन में आ रहे टैंकर नलों में नहीं पानी—वार्डवासी परेशान अपने - अपने मुख्यालय में ही रहे स्वास्थ्य विभाग का सम्पूर्ण अमला - कलेक्टर बिजली दर वृद्धि पर कमलनाथ का CM को पत्र राहत की मांग बंगाल असम की प्रचंड जीत जनता की मोदी जी पर विश्वास की जीत: बंटी विवेक साहू भाजपा की ऐतिहासिक जीत का भाजपा कार्यालय में मना जश्न शहर के वार्ड नंबर 2 में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि नलों में पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है और जो टैंकर भेजे जा रहे हैं वे भी 5 से 6 दिन के अंतराल में ही पहुंच रहे हैं। ऐसे में वार्ड के लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी की कमी के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवारों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित रूप से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए और टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए प्राइवेट स्कूलों द्वारा टीसी देने में देरी और अनावश्यक फीस वसूली की शिकायतों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए उन्होने कहा कि यदि निजी स्कूल टीसी देने में हीलाहवाली करते हैं अथवा नए सत्र में प्रवेश न लेने पर भी फीस वसूली करते हैं तो स्कूल की मान्यता रद्द करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करें।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय में रहने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिजली दरों में बढ़ोतरी और सरचार्ज को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आम जनता को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 में 4.8 प्रतिशत दर वृद्धि और मई से 5.36 प्रतिशत सरचार्ज लागू कर उपभोक्ताओं पर 10 प्रतिशत से अधिक अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है।उन्होंने इसे महंगाई के दौर में अनुचित बताते हुए कहा कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसान लघु एवं मध्यम उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं। कमलनाथ ने सरकार से इस निर्णय की पुनः समीक्षा कर जल्द राहत देने का आग्रह किया है। तीन राज्यो के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को शहर में उत्साह का माहौल रहा। दोपहर बाद सांसद बंटी विवेक साहू के परासिया रोड स्थित कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जोरदार आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।गौरतलब है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने असम की डिफू हावड़ाघाट बोकाजान अमरी रांगखोंग और हाफलांग विधानसभा सीटों पर प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई थी जहां भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड जीत हासिल की।सांसद साहू ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनहितकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है। पश्चिम बंगाल असम और पांडुचेरी में मिली सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में भव्य विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई और झालमुड़ी खिलाकर जीत की खुशी साझा की।जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि यह जीत सुशासन विकास और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को इसका प्रमुख आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस सक्रिय नजर आई। जिला कांग्रेस कमेटी एवं क्षेत्रीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह के निर्देश पर पार्टी की निगरानी समिति ने चौरई क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाया कि कई केंद्रों पर तुलाई में देरी सर्वे प्रक्रिया में गड़बड़ी और माल रिजेक्ट किए जाने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं किसानों ने खुलकर अपनी परेशानियां साझा कीं। किसानों ने बताया कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है वहीं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कलेक्टर कार्यालय में बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बिना लाइसेंस संचालित लॉन व मैरिज गार्डन को सील किया जाए और निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक ध्वनि करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।रात्रि 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों के पालन के लिए संयुक्त गश्ती दल बनाया जाएगा जो रात में शहर में भ्रमण कर उल्लंघन करने वालों पर न्याय की धारा के तहत कार्रवाई करेगा। चौरई पुलिस ने सनसनीखेज अंधे हत्या कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 29 अप्रैल को सीतापार-मोरखा रोड पर संदिग्ध अवस्था में मिले शव की पहचान अखिलेश उर्फ हनुमान शर्मा के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि शराब को लेकर विवाद के बाद आरोपी राहुल विश्वकर्मा और राजिक भाट ने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने सायबर सेल की मदद से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और कपड़े भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जुन्नारदेव विकासखंड के बुर्रिखुर्द गांव की गर्भवती महिला रंजीता ने गंभीर एनीमिया (HB 6 ग्राम) से जूझते हुए सफल उपचार के बाद स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर काउंसलिंग की और नियमित जांच पौष्टिक आहार व आयरन उपचार के लिए प्रेरित किया। लगातार निगरानी और उपचार से उनका हीमोग्लोबिन बढ़कर सामान्य स्तर पर पहुंच गया। अंततः 1 फरवरी 2026 को पीएचसी बुर्रिखुर्द में सुरक्षित प्रसव हुआ और 2500 ग्राम की स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। यह मामला सही परामर्श और समय पर उपचार से जोखिम भरी गर्भावस्था को सुरक्षित बनाने का उदाहरण बना। छिंदवाड़ा विभाग से विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की टोली शौर्य प्रशिक्षण वर्ग (जिला पन्ना) के लिए रवाना हुई। विभाग संयोजक शैलेश यदुवंशी के नेतृत्व में दल उत्साह के साथ प्रस्थान किया।प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को आत्मरक्षा आपदा प्रबंधन वैचारिक मार्गदर्शन और समाज सेवा की ट्रेनिंग दी जाएगी।