Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-May-2026

ममता भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं चुनाव आयोग बोला- पोस्टल बैलट छंट रहे थे पश्चिम बंगाल के कोलकाता में TMC ने गुरुवार रात बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और संदिग्ध लोगों की मौजूदगी के आरोप लगाए। कई TMC नेता अपने समर्थकों के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। इस केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी हैं।हंगामे के बीच CM ममता बनर्जी भी रात 8 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं। लगभग 4 घंटे अंदर रहीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’पूरा विवाद एक वीडियो के बाद शुरू हुआ था जिसे TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। TMC का दावा है कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा के लोगों के साथ बैलट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी EVM सुरक्षित हैं। हाइपरसोनिक मिसाइलों से हो सकता है हमला अमेरिका पहली बार ईरान के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ईरान के खिलाफ संभावित हमला करने के विकल्पों की जानकारी दी है। एडमिरल ब्रैड कूपर ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में ट्रम्प के साथ बैठक में ये विकल्प पेश किए। इसमें बताया गया कि अगर ट्रम्प दोबारा हमले का फैसला लेते हैं तो एक ‘छोटा लेकिन बहुत ताकतवर हमला’ किया जा सकता है। गौतम अडाणी पत्नी के साथ केदारनाथ पहुंचे अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी शुक्रवार को अपनी शादी की 40वीं शादी की सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी प्रिती अडाणी के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘आज एक तरफ विश्व मजदूर दिवस है और दूसरी तरफ मेरी शादी की 40वीं सालगिरह। इस मौके की शुरुआत केदारनाथ में महादेव के दर्शन और आशीर्वाद लेकर की।’ हिमाचल में ग्लेशियर टूटा लोगों ने भागकर बचाई जान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह में बीती शाम 30 अप्रैल को ग्लेशियर टूटकर अचानक सड़क पर आ गया। इस दौरान चंबा को पांगी से जोड़ने वाली सड़क पर ग्लेशियर गिरा। इसे गिरते देख बैरागढ़-साचपास-किलाड़ सड़क पर सतरूंडी के कार्थनाला में सड़क बहाली में जुटे कर्मचारी और मजदूरों ने भागकर जान बचाई। अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होकर 6:30 बजे तक चलेगी। इससे पहले रिट्रीट 5:30 बजे शुरू होकर 6 बजे खत्म हो रही थी।मौसम और दिन की घटती-बढ़ती रोशनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार झारखंड में आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई। यूपी में गुरुवार को पिछले दो दिनों के दौरान आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और आंधी के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।