Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-May-2026

जबलपुर में क्रूज डूबा 30 से ज्यादा पर्यटक सवार थे तिलवारा पुल पर भीषण सड़क हादसा दंपती की मौत मासूम सुरक्षित ढाबा संचालक और भू-माफियाओं पर संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप पुलिस से शिकायत जीआरपी की खंडहर बिल्डिंग में मिला अज्ञात शव क्षेत्र में फैली सनसनी मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। हादसा खमरिया टापू के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। 15 लोग तैरकर बाहर निकल आए हैं।अब तक 6 शव मिलने की पुष्टि हुई है जबकि कई लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अचानक आए तूफान और तेज हवाओं के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह पानी में समा गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे। ​जबलपुर: तिलवारा पुल पर बुधवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। माढ़ोताल निवासी नारायण केवट अपनी पत्नी शालनी और एक वर्षीय बेटी के साथ ससुराल से लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार पिकअप UP 70 MT 8621 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नारायण की सड़क पर गिरकर मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी उछलकर पुल से 50 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरीं जिससे उनकी भी जान चली गई।​इस भयानक हादसे में एक साल की मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई; मां की गोद में होने के बावजूद वह सड़क किनारे गिरी और उसे खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। तिलवारा पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम छातापर तेवर में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। पीड़ित आशीष शुक्ला ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद द्वारा संचालित फौजी ढाबा को मित्रवत संबंधों के चलते विपिन तंतुवाय को किराए पर दिया गया था। आरोप है कि किराएदार द्वारा समय पर किराया न देने ढाबे में अवैध शराब परोसने और अब संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। ​जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जीआरपी एसपी ऑफिस के सामने स्थित एक खंडहरनुमा बिल्डिंग की छत पर अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव करीब 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है जो काफी खराब स्थिति में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।अत्यधिक पुराना होने के कारण फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिले में विशेष विवाह अधिनियम के तहत प्रस्तावित अंतर-धार्मिक विवाहों पर कड़ा विरोध जताते हुए शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के प्रांत मंत्री अर्पित सिंह ठाकुर ने कानूनी बिंदुओं का हवाला देते हुए मांग की है कि ऐसे विवाहों पर तत्काल हस्तक्षेप कर रोक लगाई जाए। ज्ञापन में माननीय उच्च न्यायालय के सारिका सेन बनाम म.प्र. शासन मामले के फैसले का उल्लेख किया गया है जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत मूर्तिपूजक महिला और मुस्लिम पुरुष के विवाह को अनियमित माना गया है। संगठन का आरोप है कि ये विवाह मध्यप्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 का उल्लंघन कर धर्मांतरण की नीयत से किए जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में जबलपुर न्यायालय द्वारा खारिज किए गए अंकिता राठौर एवं हसनैन अंसारी प्रकरण का उदाहरण देते हुए प्रशासन से मांग की है कि विधि विरुद्ध विवाह आवेदनों को निरस्त कर सख्त कार्रवाई की जाए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब ने गुणवत्ता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 29 अप्रैल 2026 को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज द्वारा लैब को आधिकारिक तौर पर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इससे पहले 14 और 15 मार्च को चार सदस्यीय दल ने लैब की मशीनों तकनीकी स्टाफ और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया था जिसमें लैब सभी मानकों पर खरी उतरी। NABL सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब इस सेंट्रल लैब में होने वाली जाँचें देश के साथ-साथ विदेशों में भी मान्य होंगी। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना लैब डायरेक्टर डॉ. जयदेव सिंह सहित डॉ. रुचिर खरे डॉ. रिति जैन सेठ और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। इस उपलब्धि से अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की जाँच सुविधाएं मिल सकेंगी। रांझी से मदन महल गई एक बारात में पुलिस विभाग के ही एक कर्मचारी द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि क्राइम ब्रांच में पदस्थ पुलिसकर्मी आनंद तिवारी ने विवाह कार्यक्रम के दौरान बारातियों के साथ खुलेआम गुंडागर्दी की। आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने पिस्टल दिखाकर लोगों को डराया लाठियों से मारपीट की और महिलाओं व बुजुर्गों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया। घटना के प्रत्यक्ष प्रमाण के तौर पर वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि पद का दुरुपयोग कर बिटिया के विवाह में विघ्न डालने वाले इस पुलिसकर्मी के कृत्य से आम जनता में असुरक्षा का भाव है। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी आनंद तिवारी के विरुद्ध तत्काल सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।