Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Apr-2026

एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग 5 जिंदा जले अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। बेटे की नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था।पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ। हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च DRDO और नौसेना ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में हेलीकॉप्टर से शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप मिसाइल को सफल लॉन्च किया। इस दौरान एक हेलीकॉप्टर से कुछ ही सेकेंड के अंतर पर दो मिसाइलें दागी गईं। दोनों ने जहाज के निचले हिस्से पर सटीक निशाना लगाया। बंगाल में सेकेंड फेज में 92% वोटिंग पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक 92.48% वोटिंग हुई है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा झड़प लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं। नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में स्टीमर में ब्लास्ट जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक जूस फैक्ट्री में मरम्मत के दौरान स्टीमर फटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।घायलों को तुरंत अस्पताल ले गए जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ सिंह की मौत हो गई। वहीं शिव कुमार और राज कुमार का इलाज जारी है। UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें पिछले 24 घंटे के अंदर देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला। पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान और गुजरात में कई जगह पारा 40 से 46°C के बीच रहा। हालांकि आंधी और हल्की बारिश से कई इलाकों में तापमान 2 से 3°C तक घट भी गया। उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से प्रदेश में 13 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुईं। 21 लोग घायल हो गए। अयोध्या- अमेठी में 2-2 प्रयागराज और गाजीपुर में 1-1 की जान गई।