Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Apr-2026

गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अगले दो तीन दिनों में प्रदेश के किसी भी जिले में खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से औचक निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे और खरीदी केंद्र की सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ किसानों के साथ संवाद भी करेंगे कि सरकार द्वारा तय सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं मिल रहा है। इसके चलते सभी कलेक्टरों को आगाह किया गया है कि वे अपने जिले में खरीदी केंद्रों की व्यवस्था का मॉनिटरिंग करें ताकि किसी तरह की लापरवाही की स्थिति सामने न आए। भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन वादाखिलाफी का आरोप अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से आए हजारों अतिथि शिक्षकों ने बुधवार को भोपाल में सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए गुरुजियों की तर्ज पर नीति लागू करने सीधी भर्ती में बोनस अंक देने और वार्षिक अनुबंध के माध्यम से भविष्य सुरक्षित करने का वादा किया था लेकिन अब तक इन पर कोई अमल नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है नर्मदा आंदोलन की याचिका पर हाईकोर्ट का अल्टीमेटम नर्मदा बचाओ आंदोलन की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए एमपी हाईकोर्ट जबलपुर ने सख्ती अपनाई हैं। कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को निर्देश दिया है कि वे आंदोलन के ज्ञापन पर एक सप्ताह के भीतर जवाब दें अन्यथा उन्हें स्वयं न्यायालय में उपस्थित होना पड़ेगा। मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह तय की गई है।ओंकारेश्वर बांध से प्रभावित किसानों के वयस्क पुत्रों को मुआवजा और पुनर्वास लाभ देने को लेकर यह विवाद लंबे समय से जारी है। किसानों ने अफसर को पीटा चश्मा तोड़ा...नाक से खून बहा ग्वालियर में गेहूं के दाम को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उग्र किसानों ने नायब तहसीलदार हरनाम सिंह को जमकर पीटा। इस दौरान उनका चश्मा टूट गया और नाक से खून बहने लगा।घटना भितरवार कृषि उपज मंडी में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के मुताबिक मंडी में सुबह से ही अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी। हालात बिगड़ने पर एसडीएम राजीव समाधिया के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरनाम सिंह और शिवदयाल शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने लगे। किसानों का आरोप था कि सुबह गेहूं 2500 रुपए प्रति क्विंटल बिका लेकिन दोपहर में भाव गिरकर 2200 रुपए रह गया। नाक रगड़कर जताई नाराजगी टीकमगढ़ जिले में पटवारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध जताया। बुधवार को बल्देवगढ़ तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे संघ के पदाधिकारियों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया।पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रभान समारी ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं। इसी नाराजगी में उन्होंने तहसीलदार अनिल गुप्ता के सामने नाक रगड़कर विरोध दर्ज कराया और समस्याओं के समाधान की मांग की। कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया प्रदेश के भिंड में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता डॉ. राजकुमार कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची जहां समझौते के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष लंबे समय से अपना पैसा वापस मांग रहे थे। बारात में नाचते-नाचते गिरे दूल्हे के पिता मौत शहडोल में इकलौते बेटे की विदाई की रस्मों के दौरान नाचते हुए पिता की अचानक मौत हो गई जिससे हर कोई दंग रह गया। पहलवा निवासी रीना सिंह का विवाह जयसिंहनगर के ग्राम गजनी निवासी हरीश सिंह के साथ हुआ था। हरीश अपनी 4 बहनों के बीच इकलौता भाई है जिसकी शादी पिता धरमदास परस्ते (50 वर्ष) ने बड़े ही अरमानों के साथ तय की थी।मंगलवार रात भर चली शादी की रस्मों के बाद बुधवार सुबह जब विदाई से पहले हल्दी-पानी की रस्म चल रही थी तब धरमदास बारातियों के साथ नाचते हुए अचानक अचेत होकर गिर पड़े।