Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Apr-2026

मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की त्रिशूल लहराया काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गेट पर ही 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया। पीएम मोदी पूजा के बाद मंदिर से बाहर निकले तो विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उन्हें त्रिशूल भेंट किया। मेयर ने डमरू दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया। हावड़ा में EVM खराब होने पर हंगामा 2 हिरासत में पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हो चुकी है। मतदान के लिए सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। CRPF जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया। नादिया के छपरा में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। अफसर की हत्या करने वाला अपराधी एनकाउंटर में ढेर बिहार में योगी स्टाइल में भागलपुर हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। मर्डर के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधी को ढेर कर दिया है। भागलपुर में मंगलवार दोपहर 3 बजे सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में सरकारी अफसर की हत्या हुई थी। बदमाशों ने चेयरमैन को भी गोली मारी थी। लुधियाना- मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग के बाद अब लुधियाना के मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें मेयर इंद्रजीत कौर का पति रवि आनंद उर्फ लक्की लेडी प्रिंसिपल से बार-बार पिक (फोटो) मांग रहा है। लेडी प्रिंसिपल लगातार उसकी डिमांड को नकार रही है। लेडी प्रिंसिपल उसके साथ और बातें करने लगी लेकिन रवि आनंद घूम फिरकर पिक मांगने पर अड़ा रहा। यूपी का बांदा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच चल रहा है। इधर IMD के मुताबिक बुधवार से यूपी राजस्थान बिहार मध्य प्रदेश दिल्ली पंजाब और हरियाणा में हीटवेव से राहत की उम्मीद है। यहां 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।