आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गैंस एजेंसी में काट रही पर्चा मैहर जिले के अमरपाटन में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का ऊषा पटेल को गैंस एजेंसी में काम करते देखा गया है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वार्ड क्रमांक 15 में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कर्तव्य में लापरवाही के आरोप लगे हैं जिस पर महिला और बाल विकास विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट की परमिशन बिना शिलॉन्ग नहीं छोड़ पाएगी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा। शिलॉन्ग कोर्ट ने सोमवार को उसकी जमानत मंजूर कर ली। मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह खुद शिलॉन्ग पहुंचे और जमानत भर दी। छतरपुर में मृत शिक्षक के नाम जनगणना ड्यूटी छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के घुवारा क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां जनगणना कार्य के लिए जारी की गई सूची में एक ऐसे शिक्षक का नाम शामिल कर ड्यूटी लगा दी गई जिनका निधन लगभग दो साल पहले हो चुका है। इस घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षक हरिश्चंद्र जैन का निधन 15 अप्रैल 2023 को हो गया था। इसके बावजूद हाल ही में मकान सूचीकरण और जनगणना प्रशिक्षण के लिए जारी की गई सूची में उनका नाम शामिल कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी गई। MP का बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़ा मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कालेज मान्यता फर्जीवाड़े मामले पर हाईकोर्ट में आज मंगलवार को एक बार फिर से सुनवाई हुई। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिए हैं कि सभी 800 नर्सिंग कालेजों का रिकॉर्ड पेश करे। इसके साथ ही यह पूछा कि जांच के दौरान जो 600 कालेज अपात्र मिले थे अभी तक उन पर क्यों कानूनी कार्रवाई नहीं की है?। सुनवाई करते समय अदालत ने नर्सिंग काउंसिल से भी जवाब मांगा है कि अपात्र कालेजों को मान्यता देने में आखिर किसकी मिली भगत है उन अधिकारियों की सूची पेश करों। कोर्ट ने 12 मई तक रिपोर्ट मांगी है।