विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 9 मई 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान आयोजित किया जाएगा। थैलेसीमिया जनजागरण समिति और मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में सिकलसेल और थैलेसीमिया के आधुनिक उपचार व प्रबंधन पर चिकित्सकों के लिए सीएमई सत्र का आयोजन होगा जिसमें 50 से अधिक विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन के दौरान मरीजों के लिए नि:शुल्क एचएलए जांच विशेषज्ञ परामर्श और मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डॉ. रूबी खान डॉ. नवीन कोठारी और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नई उपचार पद्धतियों और समय पर पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक मरीजों से इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में अंतस साहित्यिक सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था द्वारा प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याण जी-आनंद जी को समर्पित एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। डॉ. अशोक तिवारी सागर के मुख्य आतिथ्य और राजेश पाठक व राकेश पैगवार के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार कोरी ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। राजेश तिवारी के संयोजन और दिनेश खड़ेतिया के संगीत निर्देशन में कलाकारों ने प्यार जिंदगी है हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में और आजा तुझको पुकारे मेरे गीत जैसे सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में संदीप बनोधा सलिल तिवारी डॉ. आज्ञा मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित गायकों ने अपनी आवाज दी। डॉ. मंजू गोरे द्वारा संचालित इस सफल आयोजन में संरक्षक सरोज संतोषी और निर्देशिका विनीता पैगवार का विशेष योगदान रहा। जबलपुर। पाटन-जबलपुर रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पाटन स्टेट बैंक के सामने की है जहाँ पाटन से जबलपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोपेड नरसिंहपुर जिले की बताई जा रही है और मृतक व्यक्ति सिवनी का निवासी बताया जा रहा है हालांकि अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए तनाव और जाम की स्थिति बनी रही। ओमती थाना क्षेत्र में छोटी ओमती सामुदायिक भवन के पास एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 45-50 वर्ष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और गरीब नवाज कमेटी के सैयद इनायत अली और उन के सदस्यों ने मृतक की पहचान के लिए काफी प्रयास किए लेकिन कोई परिजन सामने नहीं आया। अंततः पोस्टमार्टम के बाद मानवता का परिचय देते हुए गरीब नवाज कमेटी ने तिलवारा मुक्तिधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। इस कार्य में आदिल पठान रियाज अली बाबू खान दीपक निगम बछु नांकनी और मो. करीम का विशेष योगदान रहा। पिछले कई वर्षों से गरीब नवाज कमेटी के सैयद इनायत अली हजारों लोग के अंतिम संस्कार करवा चुके हैं जबलपुर: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई कदम रैली का माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने रैली में शामिल बच्चों को फल वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। समिति के प्रतिनिधि आशिष चौरसिया ने बढ़ते शहरीकरण और कंक्रीट के जंगलों पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से एक विशेष अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि: हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने एक अनोखा संकल्प साझा किया कि व्यक्ति जितने वर्ग फुट के मकान में रहता है उसे अपने जीवन में कम से कम उतने पौधे लगाने का लक्ष्य रखना चाहिए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और हरियाली को बढ़ावा देना है। कदम संस्था की रैली सिविक सेंटर से होते हुए तीन पत्ती चौक एमएलबी में समापन हुई जबलपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को हिरासत में लिया जिससे अनहोनी टल गई। पीड़ित युवक का आरोप है कि क्षेत्रीय पार्षद और उनके सहयोगियों ने उसकी करीब 2 एकड़ पुश्तैनी जमीन के दस्तावेज जबरन छीनकर करीब 40 लाख रुपए में बेच दिए। युवक ने बताया कि वह लंबे समय से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है लेकिन कार्रवाई के बजाय उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। प्रशासन की इस सक्रियता के बाद युवक को शांत कराया गया लेकिन इस घटना ने भू-माफियाओं और रसूखदारों के आतंक को एक बार फिर उजागर कर दिया है।