कल से शुरू होगी देश की पहली डिजीटल जनगणना 34 सवालों के देने होंगे जवाब प्रगणक पहुंचेंगे घर-घर बूथ मजबूत तो पार्टी और संगठन मजबूत” – नकुलनाथ सरकार रोजगार देती नहीं छीन लेती है” – उमंग सिंघार भरे मंडप में दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला बारात लौटी खाली हाथ खेत तालाब के नाम पर लाखों की हेराफेरी कागजों में हुआ निर्माण देश की पहली डिजीटल जनगणना एक मई से शुरू होने जा रही है। जिसमें मकानों की गणना और मकान का सूचीकरण किया जाएगा। इसके लिए जिले स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस डिजीटल जनगणना में ३४ सवाल लोगों से पूछे जाएंगे। इस बार खास बात यह है कि मकानों की गिनती और जानकारी संग्रह पूरी तरह डिजीटल प्लेटफार्म के जरिए किया जा रहा है। प्रगणक टैब और मोबाइल एप के माध्यम से सीधे डेटा अपलोड करेंगी जिससे पारदर्शिता और सटिकता दोनों बढ़ेगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक चलेगा। परासिया विधानसभा क्षेत्र के चांदामेटा इंटक परिसर में परासिया व उमरेठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का संयुक्त सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।नकुलनाथ ने कहा कि आने वाले समय में निकाय पंचायत विधानसभा और लोकसभा चुनाव लगातार होंगे इसलिए अभी से तैयारियों में जुटना जरूरी है। उन्होंने बूथ स्तर को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होता है। चांदामेटा में इंटक कार्यकारिणी की 246वीं बैठक में पूर्व सांसद नकुलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहे। मध्य प्रदेश इंटक अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव भी बैठक में उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने कहा कि कोयलांचल के आस-पास जो खदानें दिख रही है वह कांग्रेस की देन है। स्व श्रीमती इंदिरा गांधी ने खदानों का राष्ट्रीयकरण किया जिसके चलते हजारों मजदूरों को सुरक्षित भविष्य के साथ रोजगार मिला। वहीं उमंग सिंघार ने कहा कोई ईमारत हो या फिर उद्योग हर जगह पर मजदूर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मजदूर नींव होता और रीढ़ भी।उमंग सिंघार ने कहा कि वर्तमान सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है जिसके कई उदाहरण सामने हैं। उन्होंने मजदूरों को उद्योग और विकास की रीढ़ बताते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया जब दुल्हन ने मंच पर दूल्हे की बजाय अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। यह घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार परासिया से बारात धूमधाम से मुजावर पहुंची थी। वरमाला के दौरान जैसे ही दुल्हन को मंच पर लाया गया उसने अचानक पंडाल में मौजूद एक युवक के गले में वरमाला डाल दी और उससे लिपट गई। इस घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने युवक की पिटाई भी कर दी। घटना के बाद दूल्हे ने विवाह से इंकार कर दिया और बारात बिना शादी के ही लौट गई। वर पक्ष ने उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है तामिया जनपद की ग्राम पंचायत कपूरनाला में खेत तालाब निर्माण के नाम पर लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। नवलगांव निवासी खरगराम के नाम पर तालाब स्वीकृत किया गया लेकिन जमीन पर कोई निर्माण नहीं हुआ।आरोप है कि मस्टर रोल में करीब 2 लाख रुपये से अधिक की फर्जी हाजरी भरकर राशि निकाल ली गई जबकि हितग्राही परिवार का कहना है कि उन्होंने कोई काम नहीं किया। ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव और सहायक सचिव पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाए हैं।इसके साथ ही गांव में बन रही पुलिया के घटिया निर्माण और भुगतान में गड़बड़ी की भी शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मेधावी विद्यार्थियों का सांसद ने किया सम्मान 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा सम्मान किया गया। सांसद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में जिले के कई विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। अवैध रेत परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पांढुर्णा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह नाकाबंदी के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जांच में वाहन में नदी से निकाली गई रेत पाई गई जिसके वैध दस्तावेज चालक सुभाष धुर्वे निवासी घोघरी प्रस्तुत नहीं कर सके।वन विभाग ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत को जब्त कर लिया। पूछताछ में वाहन देवाजी उईके का होना सामने आया। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। देवगढ़ में महाराष्ट्र के दल ने सीखा होम स्टे मॉडल जिले के पर्यटन ग्राम देवगढ़ में महाराष्ट्र के नासिक पुणे और धूले से आए 40 सदस्यीय अध्ययन दल ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान होम स्टे संचालन और अतिथि सत्कार की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। दल ने किला बावड़ियां और ग्रामीण पर्यटन गतिविधियों को करीब से समझा।मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की योजना के तहत संचालित होम स्टे मॉडल की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए अपने क्षेत्रों में लागू करने की बात कही। खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था किसान परेशान — नकुलनाथ छिंदवाड़ा के सालीमेटा गेहूं खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार केवल औपचारिकता निभा रही है जबकि किसान स्लॉट बुकिंग सत्यापन और भुगतान जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि स्लॉट बुकिंग में दिक्कतों के कारण वे उपज नहीं बेच पा रहे हैं वहीं पंजीयन में गड़बड़ी और बेमौसम बारिश से प्रभावित गेहूं को लेने से इनकार किया जा रहा है। केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी भी सामने आई।नकुलनाथ ने आरोप लगाया कि देरी से शुरू हुई खरीदी और जटिल प्रक्रिया के चलते किसान परेशान हैं और उन्हें कम दामों पर उपज बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है 6 कॉलोनियां अवैध घोषित कॉलोनाइजरों पर दर्ज होगी एफआईआर छिंदवाड़ा में नगर निगम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बिना अनुमति विकसित की जा रही 6 कॉलोनियों को अवैध घोषित कर दिया है। जांच में सामने आया कि संबंधित भू-स्वामियों ने बिना डायवर्जन और जरूरी अनुमति के कृषि भूमि की प्लॉटिंग कर विक्रय किया।कार्रवाई के दायरे में अरविंद संतोष राजेश परानी रतनु महेन्त कुमार उइके और शांति पति राम धुर्वे शामिल हैं। प्रशासन ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सहित वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गल्ला मार्केट व परासिया रोड से नगरनिगम ने हटाया अतिक्रमण नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए गल्ला मार्केट क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा सामान हटाया और कुछ सामग्री जब्त की। साथ ही दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित सीमा में ही व्यापार करें।इसी क्रम में परासिया रोड स्थित फटका मशीन के पास शासकीय भूमि पर लगे दो गुमठी और एक हाथ ठेला भी निगम अमले ने जब्त किया यातायात चेकिंग अभियान तेज हेलमेट न पहनने वालों पर कार्रवाई शहर मे यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज करते हुए हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में यातायात चौक पर विशेष अभियान चलाकर दर्जनों चालान काटे गए।अभियान के दौरान बिना हेलमेट सीट बेल्ट न लगाने और जरूरी कागजात न होने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई\\\\ बागी सांसदों के खिलाफ आप का प्रदर्शन पुतला दहन छिंदवाड़ा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फव्वारा चौक पर सात बागी सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनके पुतले जलाए। प्रदेश संगठन मंत्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा और प्रदेश प्रवक्ता राजू पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसदों के आचरण का विरोध जताया।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। \ संदिग्धों की सूचना पर पुलिस अलर्ट रातभर चला सर्च ऑपरेशन पांढुर्णा शहर में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वीडियो फुटेज की जांच कर संदिग्धों के संभावित मूवमेंट की दिशा में चार अलग-अलग टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गायत्री कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने देर रात तक गश्त कर रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी।