Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-May-2026

1. ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू मनी गेम्स पर पूर्ण बैन देश में आज से “ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026” लागू हो गए हैं जिसके तहत सभी प्रकार के ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें स्किल और चांस दोनों तरह के गेम शामिल हैं जिनमें पैसे का दांव लगाया जाता है। सरकार का उद्देश्य वित्तीय नुकसान और सामाजिक प्रभाव को कम करना है साथ ही ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देकर भारत को ग्लोबल गेमिंग हब बनाना है। नियमों के उल्लंघन पर ₹2 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 2. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा आम लोगों पर पड़ेगा असर 1 मई से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹994 तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब यह ₹3071.50 में मिल रहा है जो पहले ₹2078.50 था। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाओं पर पड़ेगा जिससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं और आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। 3. एअर इंडिया उड़ानों में कटौती करेगी अंतरराष्ट्रीय रूट प्रभावित एअर इंडिया ने फ्यूल की बढ़ती कीमतों और स्पेयर पार्ट्स की कमी के चलते अपने उड़ानों में करीब 10% कटौती करने का फैसला किया है। विंटर शेड्यूल से रोजाना लगभग 100 उड़ानें कम की जाएंगी। इसका असर ऑस्ट्रेलिया यूरोप और अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर देखने को मिलेगा। फिलहाल एयरलाइन के करीब 30 वाइड-बॉडी विमान ग्राउंडेड हैं जिससे शेड्यूल मैनेज करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। 4. तेल कंपनियों का मुनाफा और बढ़ते कच्चे तेल के दाम सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2025-26 में देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने कुल 1.37 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया यानी रोजाना औसतन ₹116 करोड़। हालांकि ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं जिससे कंपनियों को अब भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर नुकसान बढ़ने से आने वाले समय में कीमतें बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।