Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
01-May-2026

जबलपुर में बड़ा हादसा सेना और स्पेशल टीमों ने संभाला मोर्चा MP के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 24 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन के मुताबिक 9 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ अब राष्ट्रीय स्तर की टीमें भी तैनात की गई हैं। आर्मी भी मौके पर मौजूद है। हैदराबाद से एक स्पेशल टीम और हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है। कोलकाता से पैरामिलिट्री की एक विशेष टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा दो महीने से किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल में अब 3074 रुपए इंदौर में 3179 रुपए जबलपुर में 3290 रुपए ग्वालियर में 3296 रुपए और उज्जैन में 3241 रुपए सिलेंडर मिलेगा। 2 महीने में सिलेंडर के रेट 1248 रुपए बढ़ चुके हैं। ऐसे में यह सीधे आम लोगों पर असर करेगा। रीना बोरासी को मैं पवनखेड़ा बनाकर छोड़ूंगा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के आरोपों के बाद आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय का जवाब सामने आया है। उन्होंने वीडियो जारी कर सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि वे इस मामले में कोर्ट में आपराधिक और मानहानि का केस करेंगे। विधायक ने यहां तक कहा कि मै उन्हें (रीना बौरासी) को पवन खेड़ा बनाकर छोड़ूंगा। बड़वानी कलेक्टर ने की रात्रि चौपाल छात्राओं संग भोजन किया बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने पाटी विकासखंड के ग्राम डोंगरगांव में ‘रात्रि चौपाल’ का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने जनजातीय बालिका आश्रम में रात्रि विश्राम भी किया और छात्राओं के साथ भोजन किया। एमपी के 17 जिलों में आज बारिश-ओले का अलर्ट प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच ओले बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई।उमरिया-मुरैना में ओले भी गिरे। IMD (मौसम केंद्र) ने शुक्रवार को ग्वालियर समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सुबह से रात तक बारिश का दौर बना रहा।